फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The mayor inspected the garbage disposal center

Firozabad News: कचरा निस्तारण केंद्र का महापौर ने किया निरीक्षण

Sat, 27 May 2023 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 27 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
The mayor inspected the garbage disposal center
कचरा निस्तारण केंद्र का महापौर ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

फिरोजाबाद। महापौर कामिनी राठौर ने शनिवार को चनौरा खत्ताघर स्थित टीपीडी प्लांट और कान्हा गोशाला के अलावा निर्माणाधीन पार्क व शौचालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान निगम के अधिकारी व क्षेत्रीय पार्षद मौजूद रहे।

महापौर कामिनी राठौर शनिवार को चनौरा खत्ताघर पर निर्माणाधीन 250 टीपीडी क्षमता वाले कूडा-कचरा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण करने पहुंची। महापौर ने वहीं पर बनाए जा रहे एमआएफ प्लांट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दोनों प्लांटों के निर्धारित अवधि में निर्माण पूर्ण कराने को कहा। उन्होंने कोटला रोड नाला की सफाई कार्य को भी देखा। इसके बाद वे कान्हा गोशाला जलेसर रोड और पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी पार्क का निरीक्षण करने पहुंची। मौके पर मिली खामियों के सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान जेडएसओ संदीप भार्गव,नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन अरविंद भारती के अलावा क्षेत्रीय पार्षद अभिनेद्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed