फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The mastermind of the conversion was cunning since childhood, his father used to beg at Tundla station

Firozabad News: धर्मांतरण का मास्टरमाइंड बचपन से था शातिर, पिता मांगते थे टूंडला स्टेशन पर भीख

Tue, 22 Jul 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 22 Jul 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
The mastermind of the conversion was cunning since childhood, his father used to beg at Tundla station
रजावली के गांव रामगढ़ में अब्दुल उर्फ महेंद्र उर्फ पप्पू का घर।
नारखी (फिरोजाबाद)। धर्मांतरण का मास्टरमाइंड महेंद्र उर्फ पप्पू उर्फ अब्दुल बचपन से बेहद शातिर था। खेती करने के साथ ही काफी बड़ी-बड़ी बातें करता था। वह शॉर्टकट के रास्ते अमीर बनना चाहता था। कई बार आस पड़ोस में होने वाली घटनाओं पर भी पैनी नजर रखता था। जिससे लोग अचरज में रहते थे। जबकि उसके पिता टूंडला रेलवे स्टेशन पर भीख मांगकर गुजर बसर करते थे। पुलिस किसी को काला कपड़ा लपेट गांव में लाई थी। हमें क्या पता थी कि यह पप्पू है। अगर ऐसा पता होता कि वह आगे चलकर इस तरह की हरकत करेगा तो उसे कभी गांव में रहने ही न देते। यह बातें मंगलवार को रजावली के गांव रामगढ़ के ग्रामीणों ने कहीं।
विज्ञापन

गांव रामगढ़ के लोगों ने बताया कि महेन्द्र जादौन उर्फ पप्पू उर्फ अब्दुल रहमान तीन भाई हैं। इनमें महेंद्र उर्फ पप्पू उर्फ अब्दुल सबसे बड़ा है। दूसरे भाई का नाम क्षम्मी, तीसरी भाई का नाम भूरा था। जिसकी खेत के विवाद में 21 वर्ष पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 25 वर्ष पहले अपनी यह जमीन, मकान बेचकर मुंबई के लिए चले गए थे। महेंद्र के पिता शराब के आदी थे। यह टूंडला रेलवे स्टेशन पर भीख मांगते थे। प्रेमपाल की भी मौत हो चुकी है। महेंद्र की बहन दो हैं। जिनमें से एक थाना नारखी क्षेत्र गांव ओखरा में अनीता और दूसरी बहन बेबी आगरा में है।
विज्ञापन


गांव वाले बोले-सख्त सजा दी जाए
महेंद्र के पिता के बारे में गांव के अंकित सिंह ने बताया कि क्षत्रिय समाज में काफी आक्रोश है और बहुत गलत काम किया है। क्षत्रिय होकर मुस्लिम बन गया और अब धर्मांतरण का काम कर रहा है। ग्रामीणों ने उसके लिए कड़ी सजा की मांग की है। गिरंदपाल सिंह ने कहा कि महेंद्र पहले से काफी शातिर था। उसके दिमाग में कुछ न कुछ हमेशा चलता रहता था। संभवत: भाई की हत्या के बाद उसने इस राह को चुन लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed