फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The main roads of the city are in bad shape, the officers are not paying attention

बदहाल शहर के प्रमुख मार्ग, अफसर नहीं दे रहे ध्यान

Thu, 30 Sep 2021 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
The main roads of the city are in bad shape, the officers are not paying attention
रफ़रोजाबाद ! कोटला रोड मुख्य मार्ग पर जगह जगह हुए गड्ढे - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शहर के एक दर्जन से अधिक प्रमुख मार्ग जर्जर है। मार्ग जर्जर होने के कारण आए दिन जाम लगता है और लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। मार्ग जर्जर होने के कारण अक्सर हादसे भी होते है। कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला कोटला राजाराम की पुलिया से धोबी बाली पुलिया होते हुए लोहामंडी चौराहा तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह से जर्जर है। इसके निर्माण की लोग लंबे अर्से से मांग कर रहे है। महात्मा गांधी बालिका डिग्री कॉलेज के सामने से इस्लामगंज होते हुए देवनगर को जाने वाला मार्ग खुदा पड़ा है। नगर निगम ने गिट्टी डलवाकर गड्ढे तो भरवा दिए हैं लेकिन निर्माण कार्य की सुध नहीं ली।
विज्ञापन

देवनगर बरी के पास से नेशनल हाईवे को जोड़ने वाला मार्ग भी खुदा पड़ा है। गांधी पार्क पर जाम लगने पर सदर बाजार, मोहल्ला कोटला, करबला जाने वाले लोग भी इस मार्ग से होकर ही गुजरते है। नगला बरी चौराहा से सैलई चौराहा की ओर जाने वाला मार्ग भी जर्जर है। यह मार्ग दो साल पूर्व ही नगर निगम द्वारा बनवाया गया था। घंटाघर से बजरिया होते हुए चंद्रवारगेट को जाने वाला मार्ग भी खराब पड़ा है। इन सभी मार्गों को बनवाने की जिम्मेदार विभाग सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैडम! आखिर कब शुरू होगा काम
सुभाष तिराहे से गांधी पार्क चौराहे होते हुए रेलवे स्टेशन तक जाने वाले मार्ग का निर्माण स्मार्ट सिटी योजना के तहत होना है। इसके बावजूद नगर निगम इस मार्ग के निर्माण की ओर ध्यान नहीं दे रहा। बारिश के कारण यह मार्ग पूरी तरह से खुदा पड़ा है। गांधी पार्क चौराहा और सुभाष तिराहा, जलकल विभाग के आसपास मार्ग काफी खराब है। यहां से आवागमन में लोगों में दिक्कत होती है। स्टेशन रोड पर भी कई स्थानों पर मार्ग जर्जर है। ऐसे में लोग यह कहने लगे है कि मैडम! आखिर कब शुरू होगा काम।
-जर्जर मार्गों के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाया जाएगा। जल्द ही प्रस्ताव तैयार करा निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
अतुल पांडेय एक्सईएन निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed