फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The main post office will be set up in Railway Kothi on Company Bagh Road.

Firozabad News: कंपनी बाग रोड पर रेलवे कोठी में स्थापित होगा मुख्य पोस्ट ऑफिस

Wed, 09 Aug 2023 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 09 Aug 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
The main post office will be set up in Railway Kothi on Company Bagh Road.
टूंडला। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत टूंडला रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के लिए भारतीय डाकघर की बिल्डिंग को हटाया जा रहा है। रेल अधिकारियों ने पोस्ट ऑफिस के लिए कंपनी बाग रोड स्थित रेलवे कोठी को चयनित किया है। रेलवे इस कोठी की मरम्मत करा रही है। माना जा रहा है इस माह के अंत तक इसे रेलवे कोठी में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत टूंडला रेलवे स्टेशन का 42.10 करोड़ से कायाकल्प होना है। इसके लिए रेलवे द्वारा योजना का शिलान्यास होने के साथ ही कार्य तेजी से शुरू हो गया है। कायाकल्प के लिए तैयार किए गए ब्लू प्रिंट के मुताबिक टूंडला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात से सटे सर्कुलेटिंग एरिया में स्थित भारतीय डाकघर की बिल्डिंग की जगह स्टेशन का मुख्य भवन बनाया जाना है। इसके चलते पोस्ट ऑफिस की बिल्डिंग को तोड़ा जाना है।
विज्ञापन


पोस्टऑफिस के लिए रेलवे ने दीपा का चौराहा से न्यू रेलवे काॅलोनी से कंपनी बाग पार्क जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे कोठी को चयनित किया गया है। रेल अधिकारियों ने बताया कि चयनित कोठी में पोस्टऑफिस स्थानांतरित करने से पूर्व उसकी मरम्मत कराई जा रही है। मरम्मत कार्य पूर्ण होने में अभी एक हफ्ता लग सकता है। उसके बाद पोस्ट ऑफिस के रेलवे कोठी में पहुंचने के साथ ही पोस्ट ऑफिस की बिल्डिंग को तोड़ दिया जाएगा। इससे पूर्व रेल अधिकारियों एनसीआर काॅलेज रोड पर पोस्टऑफिस के लिए स्थान देखा था किंतु समुचित रेलवे कोठी न मिलने पर कंपनी बाग रोड पर चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





रेलवे कोठी में पोस्ट ऑफिस बनने से मिलेगा वाहनों के लिए स्थान

अभी तक भारतीय डाकघर की बिल्डिंग में कम स्थान होने के कारण अव्यवस्थाएं बनी रहती हैं। वहीं पोस्टऑफिस जाने वाले दुपहिया वाहन चालकों को वाहन खड़े करने, चोरी होने एवं रेलवे पुलिस द्वारा किए जाने वाले चालानों की चिंता रहती थी। पोस्ट ऑफिस के स्टेशन से बाहर आने से वाहन स्वामियों को आवागमन में राहत मिलेगी।




रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तैयार किया जाना है। इसी के तहत पोस्टऑफिस को भी स्टेशन से हटाया जाना है। स्टेशन अधीक्षक व अन्य अधिकारियों ने पोस्टऑफिस के लिए रेलवे कोठी का चयन कर लिया है। उसकी मरम्मत होने पर पोस्टऑफिस को वहां स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

रविंद्र कुमार शर्मा, सहायक यातायात प्रबंधक, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed