फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The lovers absence of age certificate, marriage Tully

प्रेमी युगल को उम्र प्रमाण पत्र की कमी खली, शादी टली

Sun, 11 Dec 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Sun, 11 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
प्यार को परवान चढ़ाने के लिए घर से भागा प्रेमी युगल शादी के बंधन में नहीं बंध सका। प्रेमिका कोर्ट के सामने अपनी आयु का प्रमाण पत्र पेश नहीं कर सकी। इस कारण कोर्ट ने शादी पर मुहर नहीं लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस शनिवार को प्रेमिका की आयु का परीक्षण कराने जिला महिला अस्पताल पहुंची। पुलिस को बयान दर्ज करने के भी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

रामगढ़ थाना क्षेत्र निवासी लड़की रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला गालिब नगर निवासी प्रेमी के साथ 13 नवंबर को घर से भाग गई थी। परिवारीजनों ने थाना रामगढ़ में प्रेमी युवक के खिलाफ लड़की को बहला फुसलाकर अगवा किए जाने का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस प्रेमिका की  तलाश कर प्रेमी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। गत दिवस प्रेमी प्रेमिका युवक से शादी करने के लिए न्यायालय पहुंचे। प्रेमिका कोर्ट के समक्ष खुद बालिक होने का प्रमाण पत्र नहीं दे सकी। इस कारण कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया कि वह लड़की की उम्र का परीक्षण कराकर उसके बयान दर्ज करे। न्यायालय का आदेश लेकर प्रेमिका थाना रामगढ़ पहुंची। पुलिस शनिवार को उसका उम्र परीक्षण कराने के लिए जिला महिला अस्पताल पहुंची। थानाध्यक्ष रामगढ़ का कहना है कि युवती का डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed