फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The lights went out during the event, and the Tourism Minister delivered his speech in the light of his mobile phone.

Firozabad News: कार्यक्रम के दौरान बत्ती गुल, मोबाइल की रोशनी में पर्यटन मंत्री ने पढ़ा भाषण

Sun, 17 May 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 17 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
The lights went out during the event, and the Tourism Minister delivered his speech in the light of his mobile phone.
मोबाइल की रोशनी में भाषण देते मंत्री जयवीर सिंह। संवाद
जसराना में पर्यटन विकास के लिए 8.72 करोड़ की सौगात, जयवीर सिंह ने किया ऐतिहासिक स्थलों का लोकार्पण व शिलान्यास
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जसराना तहसील में पर्यटन विकास और सौंदर्यीकरण को नई गति देते हुए उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को 8.72 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। पाढ़म में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में उनके संबोधन की शुरूआत करने के कुछ देर बाद ही अचानक बिजली गायब हो गई। कैबिनेट मंत्री ने कुछ देर तक बिजली के आने का इंतजार किया। देखा तो जेनरेटर का भी तेल खत्म हो गया था। आखिर मंत्री ने थोड़ी देर मोबाइल की रोशनी में वहां मौजूद ग्रामीणों को संबोधित किया और भाषण पढ़ा। गर्मी का मौसम होने के कारण मंत्री थोड़ी देर के बाद ही वहां से चले गए।
पाढ़म स्थित ऐतिहासिक परीक्षित कुंड प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 6.21 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हो चुके कार्यों का उद्घाटन किया, जिसमें 4.32 करोड़ से पाढ़म के पौराणिक परीक्षित कुंड का कायाकल्प और 1.89 करोड़ से खेरिया के रामलीला मैदान में बाउंड्रीवॉल व बुनियादी सुविधाओं का निर्माण शामिल है। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय जन-आस्था के केंद्रों के लिए 2.50 करोड़ की लागत वाली नई योजनाओं का शिलान्यास किया, जिसके तहत बड़े जखईया महाराज मंदिर, चकलेश्वर महादेव मंदिर (पैढत), जखईया महाराज मंदिर (जसराना) और मां कामाख्या मंदिर (जसराना) का व्यापक सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि ऐतिहासिक धरोहरों को वैश्विक पहचान दिलाना और पर्यटन से रोजगार बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, जसराना विधायक सचिन यादव, ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत, चेयरमैन (एका) माया देवी सागर, चेयरमैन (फरिहा) रेशम देवी कुशवाहा, पूर्व विधायक रामगोपाल (पप्पू लोधी), जिला पंचायत सदस्य राजवीर राजपूत, जिला महामंत्री अजीत राजपूत और जिला मंत्री शीलू सविता आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed