फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The level of education in secondary schools will be tested

Firozabad News: माध्यमिक स्कूलों का परखा जाएगा शिक्षा का स्तर

Mon, 04 Nov 2024 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 04 Nov 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
The level of education in secondary schools will be tested
फिरोजाबाद। परीक्षा के जरिये माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में दक्षता का आकलन किया जाएगा। परिषदीय स्कूलों की तरह माध्यमिक स्कूलों में भी परख सर्वेक्षण लागू किया गया है। इसमें कक्षा छह, नौ और 11वीं के छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाएगा। परख सर्वेक्षण के लिए माध्यमिक विभाग ने तैयारियां शुरु कर दी है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में शासन स्तर से कई बार परीक्षाएं कराई जा रही हैं। विद्यालयों को निपुण बनाने का कार्य भी चल रहा है। अब शासन का ध्यान माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की दक्षता परखने पर गया है। परख एप के माध्यम से अब तक सिर्फ बेसिक स्कूलों के बच्चों की दक्षता परखी जाती थी। परख सर्वेक्षण के लिए अगले माह पहले सप्ताह में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इससे बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता का आकलन किया जाएगा। इस परीक्षा सर्वेक्षण में कक्षा छह में भाषा, गणित और परिवेश ज्ञान की परख होगी। कक्षा नवीं में भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और कक्षा 11वीं में भाषा, गणित और विज्ञान की दक्षता परखी जाएगी। इसके साथ ही पिछले वर्षों के राष्ट्रीय सर्वेक्षण के प्रश्नपत्र भी हल कराने का अभ्यास भी कराया जाएगा। राष्ट्रीय सर्वेक्षण के पहले बच्चों को कम से कम पांच बार अभ्यास कराना होगा।
विज्ञापन







परिषदीय विद्यालयों की तरह माध्यमिक विद्यालयों में भी राष्ट्रीय सर्वेक्षण के तहत शैक्षणिक गुणवत्ता का स्तर परखा जाएगा। इसके लिए सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं। सर्वेक्षण का उद्देश्य बच्चों का शैक्षिक स्तर सुधारना है। - धीरेंद्र कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed