फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The issue of installation of statue in Atal Park reached the High Court

Firozabad News: अटल पार्क में मूर्ति स्थापना का मुद्दा पहुंचा हाईकोर्ट

Sun, 18 Aug 2024 01:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 18 Aug 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
The issue of installation of statue in Atal Park reached the High Court
फिरोजाबाद। सरकारी ट्रामा सेंटर स्थित पार्क में लगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की मूर्ति स्थापना का प्रकरण हाईकोर्ट पहुंच गया है। हाईकोर्ट ने निगम प्रशासन से मूर्ति स्थापना के संबंध में जवाब दाखिल करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

सरकारी ट्रामा सेंटर स्थित अटल पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की मूर्ति लगी है। सामाजिक एवं आरटीआई कार्यकर्ता राजीव शर्मा ने मूर्ति स्थापना को लेकर हाईकोर्ट में जन हित याचिका दाखिल की है। इसमें उन्होंने पार्क में महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाए जाने की बात कही थी। मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट प्रयागराज ने नगर निगम प्रशासन से जवाब मांगा है। शनिवार को निगम के अधिकारी व कर्मचारी हाईकोर्ट द्वारा मांगे जवाब के संबंध में आवश्यक तैयारी में जुटे दिखाई दिए। सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद के मुताबिक सोमवार को हाईकोर्ट में जवाब दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन



प्रवर्तन दल के पुनर्गठन के लिए पूर्व सैनिक का हुआ साक्षात्कार
निगम के प्रवर्तन दल में रिक्त वॉलंटियर्स के पद पर तैनात के लिए शनिवार को आवेदकों की साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी कराई गई। अपर नगर आयुक्त एवं सहायक नगर आयुक्त आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के 12 सदस्यीय प्रवर्तन दल में पांच वॉलंटियर्स के पद रिक्त हैं। रिक्त पदों पर नये वॉलंटियर्स की भर्ती की जानी है। शनिवार को अपर नगर आयुक्त अब्बास नकवी, सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद एवं प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल संजीव अग्निहोत्री ने आवेदकों का साक्षात्कार लिया। सूत्रों के मुताबिक साक्षात्कार प्रक्रिया में करीब 12 पूर्व सैनिकों को बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed