फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The instructions to accelerate the construction of toilets

शौचालय निर्माण में तेजी लाने को दिए निर्देश

Wed, 29 Jun 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 29 Jun 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
The instructions to accelerate the construction of toilets
शौचालय निर्माण में तेजी लाने को दिए निर्देश - फोटो : अमर उजाला
स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत नरगीय क्षेत्र में शौचालय निर्माण में तेजी लाने के लिए नगर आयुक्त ने सभी स्वच्छता निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं। साथ ही जिन आवेदनकर्ताओं ने शौचालय का निर्माण शुरू कर दिया है, उनके फार्म भरवाकर सर्वे शुरू करा दें। इससे खाते में धनराशि हस्तांतरित की जा सके।
विज्ञापन


नगर आयुक्त रामऔतार रमन ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रताप सिंह, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक व समस्त स्वच्छता निरीक्षकों को शौचालय निर्माण के संबंध में दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण के लिए जिन लोगों ने आवेदन किया है, उनकी जांच कर तत्काल रिपोर्ट दें, जिससे आवेदनकर्ता के खाते में धनराशि हस्तांतरित की जा सके। यदि किसी आवदेनकर्ता का फार्म निरस्त होता है, तो उसकी सूचना कारण सहित आवेदनकर्ता को सफाई नायक द्वारा दी जाएगी। इसके साथ ही आवेदन निरस्तीकरण की सूची कार्यालय के बाहर चस्पा की जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि शौचालय के आवेदनों का सर्वे करने में कोई लापरवाही न बरती जाए। यदि जनता द्वारा किसी सुपरवाइजर द्वारा पैसे लेने की शिकायत की गई, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed