फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The incident led to rumors of salt, 100 per kg sold

अफवाह के चलते नमक के लिए मारामारी,100 रुपये किलो बिका

Sat, 12 Nov 2016 01:36 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 12 Nov 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अफवाह के चलते आज शुक्रवार की रात 8 बजे कटरा बाजार, पत्थर मंडी, नारायण तिराहा पर नमक सौ रुपये किलो बिका। कटरा बाजार स्थित एक किराने की दुकान पर सैकड़ों की संख्या में लोग नमक के लिए पहुंच गये। इससे दुकान पर अफरातफरी फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।

 उस समय कटरा बाजार में प्याऊ के सामने राजकुमार ध्रुवकुमार की किराना की दुकान खुली हुई थी। सैकड़ों लोग नमक लेने पहुंच गये। यहां नमक के लिए मारामारी मच गई। दुकानदार ने मौके का फायदा उठाते हुए 20 रुपये की जगह 100 रुपये प्रति किलो नमक की थैली बेची। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दुकान को बंद करा दिया और वहां एकत्रित लोगों को हटाया।  यही हाल पत्थर मंडी व श्रीगंज मंडी में भी हुआ। श्रीगंज मंडी में नमक की थेक की दुकानें हैं। यहां भी लोग बड़ी संख्या में नमक लेने पहुंच गये। नारायण तिराहा व मोहल्लों में स्थित दुकानों पर देर शाम तक लोग नमक की खरीदारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed