फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The Home Guards will act against gaming

जुआ खेलने वाले होमगार्डों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Wed, 09 Dec 2015 06:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 09 Dec 2015 06:47 PM IST
विज्ञापन
The Home Guards will act against gaming
पोलिंग पार्टी रवाना होने से पूर्व पुलिस लाइन में जुआ खेलने वाले पुलिसकर्मी नहीं होमगार्ड थे। उनको मतदान के लिए पीलीभीत से बुलाया गया था। इसका खुलासा एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव ने समाचार पत्रों में छपी खबर के बाद किया है। उन्होंने दोषी होमगार्डों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कंपनी कमांडर को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

शिकोहाबाद और मदनपुर ब्लाक में मतदान कराने के लिए स्थानीय फोर्स के साथ पीलीभीत से करीब सौ होमगार्डाें को बुलाया गया था। मंगलवार को उन्हें बूथों पर ड्यूटी लगाने के साथ ही पोलिंग पार्टियों के साथ रवाना किया जाना था, लेकिन इससे पूर्व मिले समय के दौरान कुछ होमगार्ड ताश के पत्ते खेलने लगे थे। इतना ही नहीं ताश के पत्तों पर भी रुपये से दाव लगाने लगे। जिस समय ताश के पत्तों पर होमगार्ड हारजीत का दाव लगा रहे थे, उस वक्त पुलिस लाइन परिसर में एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव के साथ एसपी सिटी, देहात और काफी संख्या में पुलिस बल के साथ सीओ और कोतवाल भी मौजूद थे, लेकिन उस वक्त किसी की नजर इन होमगार्ड के जवानों पर नहीं पड़ी। बुधवार को अखबारों में खबर छपने के बाद पुलिस हरकत में आई और ताश के पत्ते पर हारजीत का दाव लगाने वाले होमगार्डाें को चिन्हित कर लिया गया। इस संबंध में एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव का कहना है कि जुआ पुलिसकर्मी नहीं होमगार्ड खेल रहे थे। इनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पीलीभीत के कंपनी कमांडर के लिए पत्र लिखा गया है। मतदान समाप्त होने के साथ ही इन होमगार्डाें को जिले से रवाना भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed