{"_id":"68d97b30d16ae974770f3a7b","slug":"the-grandson-kept-calling-out-to-his-grandparents-but-their-hearts-did-not-melt-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-157264-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नाती लगाता रहा दादी-बाबा को आवाज, नहीं पसीजा दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नाती लगाता रहा दादी-बाबा को आवाज, नहीं पसीजा दिल
Sun, 28 Sep 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
शिकोहाबाद। पारिवारिक विवाद के बाद बेटे के साथ ससुराल आई विवाहिता को ससुरालीजन ने घर में प्रवेश नहीं दिया। इसके चलते वह कई घंटों तक ससुराल के गेट के बाहर ही बेटे के साथ खड़ी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी प्रयास किया, लेकिन गेट नहीं खोला गया। आखिर में पुलिस ने दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है।
किरनलता की शादी अजय सिंह निवासी शहजलपुर के साथ वर्ष 2016 में हुई थी। विवाहिता का पति शिक्षक है। विवाहिता का किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया था। जिसके बाद वह अपने मायके चली गई थी। रविवार को विवाहिता अपने सात वर्षीय बेटे के साथ ससुराल पहुंची। जहां ससुरालीजन ने विवाहिता को देखकर अंदर से गेट बंद कर लिया। इस दौरान महिला काफी देर तक गेट खुलवाने का प्रयास करती रही। विवाहिता का बेटा भी दादी-दादा कहकर पुकारता रहा, लेकिन किसी को उस पर भी तरस नहीं आया। आखिर में थक-हारकर महिला ने डायल-112 पर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम में आए उप निरीक्षक नवीन कुमार ने भी ससुराल का गेट खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। विवाहिता के भाई कमल का आरोप है कि ससुरालीजन उसकी बहन को परेशान करते हैं। इंस्पेक्टर क्राइम रंजना गुप्ता ने बताया कि विवाहिता ने डायल-112 पर सूचना दी थी। हमारे पास अभी लिखित शिकायत नहीं आई है। विवाहिता को कल बुलाया गया है। जिससे पूछताछ कर मामले की जांच की जाएगी।
फोटो-203-बेटे के साथ ससुराल के बाहर गेट खुलने का इंतजार करती विवाहिता। स्त्रोत संवाद