फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The government plans to pass from house to house: Singh

केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाएंगे घर-घर: सिंह

Tue, 24 May 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Tue, 24 May 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
The government plans to pass from house to house: Singh
केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाएंगे घर-घर: - फोटो : अमर उजाला
भाजपा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अपने दो वर्ष पूर्ण होने पर 26 से 31 मई तक विकास पर्व के रूप में मनाएगी। केंद्र की जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का बखान गली-गली एवं घर-घर जाकर किया जाएगा। कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया जाएगा। यह बातें भाजपा के जिला प्रभारी उदयभान सिंह ने पार्टी कार्यालय पर बैठक आयोजित कर कहीं।  उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीब परिवारों में गैस उपलब्ध हो सकेगी। तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी वर्ग की नौकरियों में साक्षात्कार को समाप्त करके भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है। पूर्व जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मीनरायन यादव एवं अरविंद पचौरी ने कहा कि मुद्रा बैंक योजना के तहत व्यापार के लिए पचास हजार से दस लाख तक का लोन न्यूनतम ब्याज पर दिया जा रहा है। कौशल विकास मिशन के तहत 76 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया गया। पूर्व विधायक रामकिशन ददाजू, पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन प्रकाश मिश्रा ने कहा कि अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं जनधन योजना के माध्यम से देश के करोड़ों लोग लाभान्वित हुए हैं। जिला प्रवक्ता पवन दीक्षित एवं पूर्व जिलाध्यक्ष महेश राजपूत ने कहा कि सपा सरकार गुंडई के बलबूते पर सत्ता चला रही है। सपा का उत्तर प्रदेश से सफाया होना है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा एवं संचालन आरडी सिंह चौहान ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से वृंदावन लाल गुप्ता, उदय प्रताप सिंह, जयजीव पाराशर, राकेशपाल सिंह, सुशील पौनियां, रामवीर सिंह धनगर, पुष्पेंद्र गुप्ता, ध्रुब शर्मा, आरके बघेल, मानवेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र सावन, बबली गौतम, जगदीश लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed