{"_id":"68277d075179eb9b4a024ba6","slug":"the-girl-was-upset-when-her-marriage-was-fixed-she-was-found-with-her-friend-in-delhi-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-148432-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शादी तय होने पर नाराज हो गई थी युवती, सहेली संग दिल्ली में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शादी तय होने पर नाराज हो गई थी युवती, सहेली संग दिल्ली में मिली
Fri, 16 May 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 16 May 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। थाना क्षेत्र के एक गांव से दो सहेलियां घर छोड़कर चली गई। परिजन ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस दोनों सहेलियों की तलाश कर रही थी। पुलिस को दोनों सहेलियों के दिल्ली में होने की लोकेशन मिली। पुलिस ने दोनों युवतियों को बरामद कर परिजन को सौंप दिया। एक युवती शादी तय होने के कारण अपने परिजन से नाराज हो गई थी।
थाना जसराना के एक गांव निवासी परिजन ने अपनी बेटी की शादी तय कर दी। शादी तय होने से युवती खुश नहीं थी। उसने विरोध किया लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं थे। इसी दौरान युवती ने अपनी सहेली को साथ लिया और घर छोड़ने का फैसला किया। उसने अपने परिजन को बताया कि वो सहेली के साथ नौकरी करने जा रही है। परिजन ने एक साथ दो लड़कियों के गायब होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाशना आरंभ कर दिया। पुलिस ने दिल्ली से दोनों को बरामद किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शादी तय होने के बाद युवती ने अपनी सहेली के साथ घर छोड़ दिया था। पहले शिकोहाबाद और वहां से लखनऊ चली गई। लखनऊ से दिल्ली पहुंच वहां एक रिश्तेदार के यहां रह रहीं थीं। दोनों सहेलियों को बरामद कर परिजन को सौंप दिया है।