फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The future of 56 units will depend on the stance of the Supreme Court.

Firozabad News: सुप्रीम कोर्ट के रुख पर निर्भर होगा 56 इकाइयों का भविष्य

Wed, 26 Feb 2025 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 26 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The future of 56 units will depend on the stance of the Supreme Court.
फिरोजाबाद। क्षमता विस्तार, शिफ्टिंग और नई इकाई स्थापना के लिए कांच चूड़ी उद्योग की निगाहें सुप्रीम कोर्ट के रुख पर टिक गईं हैं। बीते दिन हुई टीटीजेड कमेटी ने सैक्टोरियल गाइड लाइन को सशर्त अनुमोदन दे दिया है। वहीं दो अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में पर्यावरण की भार वहन क्षमता का अध्ययन भी कराया जाएगा। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई टीटीजेड की बैठक कांच उद्यमियों के लिए मामूली राहत वाली साबित हुई। सुप्रीम कोर्ट में फिलहाल कांच इकाइयों में क्षमता विस्तार संबंधी मामले में सुनवाई चल रही है। टीटीजेड कमेटी ने शहर के प्रमुख औद्योगिक आस्थान नगला भाऊ एवं राजा का ताल क्षेत्र में पर्यावरण की भार वहन क्षमता का अध्ययन कराने को भी निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद कांच नगरी के नवीन इकाइयों की स्थापना की राह खुलेगी। इसके लिए नीरी अथवा अन्य कोई एजेंसी को नामित किया जाएगा। पर्यावरण की भार वहन क्षमता के अध्ययन पर खर्च धनराशि का भुगतान पीसीबी को करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed