फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The foundation stone was laid ten months ago, the streets have not yet been built

Firozabad News: दस माह पूर्व हो गया शिलान्यास,अभी तकनहीं बनीं गलियां

Mon, 09 Jan 2023 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
The foundation stone was laid ten months ago, the streets have not yet been built
सड़क निर्माण कार्य की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे लोग - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। नगर निगम के वार्ड संख्या 34 (ठारपूठा) क्षेत्र में दस माह पूर्व जिन गलियों का निर्माण कराए जाने को शिलान्यास कर दिया था। वह गलियां आज तक नहीं बन सकीं। इसके कारण क्षेत्र की जनता गड्ढे युक्त रास्ते से निकलने को मजबूर है। यदि शीघ्र ही निर्माण प्रारंभ नहीं कराया तो क्षेत्रीय जनता के साथ आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

भाजपा के उत्तर मंडल अध्यक्ष शिवकुमार राठौर के नेतृत्व में क्षेत्रीय जनता के साथ प्रतिनिधि मंडल डीएम रवि रंजन से मिलने जिला मुख्यालय पहुंचा। उन्होंने कहा कि नगर निगम के ठारपूठा इलाके में चार गलियों का निर्माण कराए जाने के लिए करीब 10 माह पहले शिलान्यास करा दिया था, लेकिन इसमें से एक भी गली का निर्माण अभी तक नहीं कराया गया है। इसके कारण क्षेत्र की जनता गंदगी एवं गड्ढे युक्त रास्ते से निकलने को मजबूर है।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर निगम के अफसरों को ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन क्षेत्र की गलियों में गंदगीयुक्त जलभराव की समस्या से आज तक निजात नहीं मिल सकी। कई खाली प्लाटों में गंदा पानी भरा है। उन्होंने गलियों का निर्माण कराए जाने की मांग की है। अन्यथा जनता को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम के अफसर जिम्मेदार होंगे। प्रदर्शन में शिवकुमार राठौर, राधास्वामी, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, कन्ही लाल, धर्मवीर सिंह, भगवान सिंह, दिनेश कुमार, अर्जुन सिंह प्रजापति, फूलन सिंह,भीष्मपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed