{"_id":"67757e2e9df817c1fd0d02fc","slug":"the-first-day-of-the-year-was-the-coldest-of-the-season-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-140021-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सीजन का सबसे ठंडा रहा साल का पहला दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सीजन का सबसे ठंडा रहा साल का पहला दिन
Wed, 01 Jan 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नए साल का पहला दिन सीजन का सबसे ठंडा रहा। अधिकतम तापमान तीन डिग्री लुढ़कने से दिन में भी ठंडक का एहसास रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह हल्की धूप निकली, लेकिन हवा 11 किलोमीटर प्रतिघंटा से चलने की वजह से गलन और बढ़ गई। हालांकि नए साल का उत्साह के आगे गलन कमजोर साबित हुई।नववर्ष पर पार्टी के चलते लोगों देर रात तक सड़कों पर दिखाई दिए। मौसम में रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है और तापमान में उतार चढ़ाव हो रहा है। बुधवार को सुबह हल्की धुंध छाई रही। सुबह 11 बजे के बाद कुछ देर के लिए हल्की धूप खिली तो लोग धूप सेंकने के लिए घरों की छतों और पार्कों में पहुंच गए, लेकिन सर्द हवाओं के सामने धूप बेदम साबित हुई।
लोग सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर रूम हीटर का सहारा लेते दिखे। दोपहर बाद दिन ढलने के साथ ही सर्दी का सितम शुरू हो गया। गलन का प्रकोप बढ़ने से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। रात के समय घरों में भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. ओमकार सिंह का कहना है कि सर्दी का प्रकोप अभी जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को फिर से आकाश में घने बादल छाने का अनुमान है। हालांकि इस दौरान तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी होगी, लेकिन सर्द हवाएं लोगों को परेशान करेंगी।
विज्ञापन
-- -
बाजार सूनसान, पार्टियों में दिखी रौनक
सर्दी के कारण बाजार सुनसान हो गए। शाम के समय हल्की धूप जरूर दिखाई दी, लेकिन इसके जाने के बाद सर्द हवाओं का प्रकोप बढ़ गया। घरों से बाहर निकलने पर कंपकपी छूटने लगी, जिससे लोगों ने घरों के अंदर ही रहना पसंद किया। हालांकि नए साल की पार्टियों में जरूर रौनक दिखाई दी। होटल देर रात तक ग्राहकों से गुलजार रहे।