{"_id":"c2fa412340f42d9b7436d27d5e0a62ff","slug":"the-fire-in-the-house-and-warehouse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान और गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान और गोदाम में लगी आग
ब्यूूराो , अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 27 Mar 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजरिया स्थित एक गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। वहीं महादेव नगर स्थित रामपाल के मकान में देर रात लगी आग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
उत्तर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्यनगर निवासी गोपाल अरोरा का दक्षिण कोतवाली के समीप बजरिया में टॉफी बिस्कुट का गोदाम है। रात करीब आठ बजे वह गोदाम को बंद कर घर चले गए थे।
रात दस बजे गोदाम से आग की लपटों के साथ उठते धुएं ने अजय अग्रवाल के घर में प्रवेश किया उन्होंने शोरगुल कर पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर दमकल भी पहुंच गई। बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। वहीं रात करीब दस बजे रामगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला महादेव नगर निवासी रामपाल के घर आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल मौके पर पहुंचती तब तक आसपास के लोगों ने आग पर काबू पा लिया।