फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The fast of many villagers ends, the police will investigate the second police station

बहत के ग्रामीणों का अनशन समाप्त,दूसरे थाने की पुलिस करेगी जांच

Sat, 02 Oct 2021 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
The fast of many villagers ends, the police will investigate the second police station
रफ़रोजाबाद ! जिला मुख्यालय पर धरना देते राठौर समाज के लोगों के साथ मौजूद महापौर नूतन राठौर से बात ? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना जसराना के गांव बहत के ग्रामीणों द्वारा जिला मुख्यालय के सामने किया जा रहा आमरण अनशन मेयर नूतन राठौर के हस्तक्षेप के बाद दूसरे दिन शनिवार को समाप्त हो गया। एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नारायन सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच किसी दूसरे थाने से कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विगत 17 जुलाई 2021 को थाना जसराना के गांव बहत निवासी आयुष उर्फ रोहन पुत्र रविनेश कुमार राठौर पड़ोस में आयोजित जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के बाद संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। अगले दिन उसका शव गांव स्थित तालाब में मिला था। आयुष के चाचा मुकेश का आरोप है कि भतीजे की हत्या की गई लेकिन पुलिस ने मुकदमा लिखने के स्थान पर परिवार के लोगों के साथ अभद्रता की।
विज्ञापन

पुलिस के रवैये के विरोध में ग्रामीणों ने मुख्यालय पर शुक्रवार को अनशन शुरू कर दिया था। शनिवार को अनशनस्थल पर मेयर नूतन राठौर पहुंचीं। मेयर ने एसएसपी से बात की। इसके बाद एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायन सिंह को मौके पर भेजा। उन्होंने ग्रामीणों की बात सुनी और आश्वासन दिया कि दूसरे थाने से जांच करा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पक्ष के समर्थन में ग्रामीण पहुंचे मुख्यालय
वहीं शनिवार को दूसरे पक्ष हेतराम एवं संतोष के समर्थन में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने एसएसपी को संबोधित शिकायती पत्र सौंपकर मामले की सही जांच कराए जाने की मांग की। आरोपी पक्ष का कहना है कि पीड़ित पक्ष उनहें गलत ढंग से फंसाने की साजिश रच रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed