फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The farmer's life in shock crop failure

फसल की बर्बादी के सदमे में गई किसान की जान

Wed, 25 Mar 2015 11:29 PM IST
ब्यूूराो , अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूूराो , अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 25 Mar 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
टूंडला क्षेत्र में भी आलू, गेहूं की बर्बाद फसल को देख सदमे में आए किसान की मौत हो गई। उसका आठ दिन से उपचार चल रहा था। 
विज्ञापन



थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव टीकरी निवासी किसान नीरज पौनियां (58) पुत्र समशेर सिंह पौनियां खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। परिवार में उनकी पत्नी, सात पुत्रियां व दो पुत्र हैं। नीरज ने करीब सात बीघा में गेहूं व सात बीघा में आलू की फसल की थी। बारिश और ओलावृष्टि से फसल चौपट हो गई। 16 मार्च को नीरज खेतों पर गए थे। जब लौट कर आए तो अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। उन्हें प्राइवेट चिकित्सक के पास ले जाया गया। वहां से उन्हें गत मंगलवार को जिला अस्पताल भेज दिया। उसके बाद उन्हें आगरा रेफर कर दिया। बुधवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके पुत्र शिवम का कहना है कि उसके पिता की मृत्यु फसल के बर्बाद होने के सदमे से हुई है। फसल के बाद पिता बहन प्रिया की शादी करना चाहते थे। परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।


किसान की मौत के बारे में जानकारी मिली है। मौके पर लेखपाल को भेजकर जांच कराई जा रही है। मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। प्रथम दृष्टिया किसान की मौत सदमे से नहीं बीमारी के चलते होना प्रतीत है। फिर भी मामले की जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन

   श्रीराम यादव, उपजिलाधिकारी, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed