फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The eyes were moist martyrs

शहीदों के लिए आंखें हुईं नम

Thu, 26 Nov 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 26 Nov 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
The eyes were moist martyrs
मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले में शहीद हुए सेनानियों को शहर वासियों ने याद किया। शहीदों के बलिदान को सराहा और उनके हौसले को सलाम किया। शहर में कई स्थानों पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। एसपी सिटी उदयशंकर सिंह समेत कई अधिकारियों ने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

 गुरुवार को स्वामी विवेकानंद मानव सेवा समिति के तत्वावधान में शहीदों को नमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसपी सिटी उदयशंकर सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने शहीद अशोक कामटे, हेमंत करकरे, विजय सालस्कर, सुनील कृष्णनन, गजेंद्र चौहान के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। एसपी सिटी ने कहा कि पुलिस जनता के लिए हर पल संकल्पकृत है। उनकी सुरक्षा के लिए हम जान की बाजी लगा देते हैं। देश हमें बहुत कुछ देता है हम भी कुछ देकर इसका ऋण अदा करें। युवा जीवन का लक्ष्य बनाकर चलें, सफलता मिलना तय है। सेंट जोंस  कालेज के फादर रोमान ने सभी से समानता में एकता बनाने पर बल दिया।  अध्यक्षता हरिओम शर्मा गुबरेले ने की। मेजर जेसी श्रीवास्तव, उद्योगपति ललितेश जैन, दीपक कुमार गुप्ता, देवदत्त पांडे, नरेंद्र गुप्ता, विजय ठाकुर, ब्रजेश यादव, मनोहरलाल अरोड़ा, असलम भोला, शिवम आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed