{"_id":"c691e43f812b2ea729a4b2e0e0cfc0ea","slug":"the-event-plot-rjura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजौरा की घटना सुनियोजित साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजौरा की घटना सुनियोजित साजिश
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को ग्राम रजौरा में हुई घटना को पूर्व मंत्र ठाकुर जयवीर सिंह ने सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थकों की सुनियोजित चाल बताया है।
ठा. जयवीर सिंह ने मांड़ई में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि पप्पू प्रधान के घर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। जबकि रजौरा में हुई युवक गिरीश की हत्या से उनका कोई लेना-देना नहीं था। इस मामले को राजनीतिक रंग देते हुए पप्पू के घर में तोड़फोड़ की गई और पप्पू व उसके भाइयों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया गया। उन्होंने कहा कि हत्या के बाद गांव में पहुंची पुलिस मूक दर्शक बनी रही। इससे पहले भी 2006 में सपा सरकार के समय पप्पू को राजनीतिक षड़यंत्र के तहत एक मामले में झूठा फंसाया गया था। इस मामले में सीबीसीआईडी जांच के बाद पप्पू निर्दोष पाया गया। यह मामला न्यायालय में अभी भी विचाधीन है। पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि पप्पू के यहां हुई तोड़फोड़ व लूटपाट में लगभग 50 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि जिसने हत्या की है उस पर कार्रवाई हो। वहीं पप्पू प्रधान के यहां लूटपाट में शामिल लोगों पर भी मामला पंजीकृत कर कार्रवाई की जाए। वार्ता में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन प्रकाश मिश्रा, डा. रामकैलाश यादव, विदरेश गुप्ता, सुमन चतुर्वेदी, बबलू माथुर, लखपति सिंह बघेल, नगरध्यक्ष चंद्रप्रकाश राठौर मौजूद थे।