फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The e-rickshaw driver took the roadways bus driver hostage along with his companions

Firozabad News: रोडवेज बस चालक को साथियों के साथ बंधक बनाकर ले गया ई-रिक्शा चालक

Tue, 22 Jul 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 22 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
The e-rickshaw driver took the roadways bus driver hostage along with his companions
एसपी सिटी कार्यालय के पास हाइवे पर खड़ी रोडवेज बस। संवाद
फिरोजाबाद। कानपुर से चलकर आगरा सवारियां लेकर जा रही मैनपुरी डिपो की रोडवेज बस से एसपी सिटी कार्यालय के सामने एक ई-रिक्शा टकरा गया। इतने में ई-रिक्शा चालक ने गाली-गलौज करते हुए अपने अन्य 15 साथियों को बुला लिया। दबंगई दिखाते हुए रोडवेज बस चालक को बंधक बनाकर ले गए। अफवाह उड़ गई कि बस चालक का अपहरण हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रसूलपुर से ई-रिक्शा और बस चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मैनपुरी निवासी परिचालक करन सिंह और चालक नीतेश कुमार मैनपुरी डिपो की बस से सवारियों को लेकर आगरा जा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब दस बजे थाना उत्तर क्षेत्र में एसपी सिटी कार्यालय के सामने एक महिला सड़क पार कर रही थी। यह देख बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा ई-रिक्शा बस से टकरा गया। जिससे ई-रिक्शा में नुकसान हो गया। इतने में ही ई-रिक्शा चालक ने चालक को बस से बाहर खींच लिया और गाली-गलौज करने लगा। उसने फोन कर अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। फिर क्या था आरोपी बस चालक को ई-रिक्शा में बंधक बनाकर साथ ले गए। जब यह सूचना हर जगह फैली कि एसपी सिटी कार्यालय के सामने से ही दिनदहाड़े रोडवेज बस चालक का अपहरण हो गया तो पुलिस के भी हाथपांव फूल गए। अधिकारियों ने तत्काल मामले की संज्ञान लिया और उत्तर पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी में लगा दिया। उत्तर पुलिस ने बस चालक की लोकेशन के आधार पर उसे रसूलपुर इलाके से बरामद किया है। साथ ही ई-रिक्शा चालक को भी हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि ई-रिक्शा चालक पुलिस को सूचना देने के बजाय खुद ही बस चालक को साथ लेकर ई-रिक्शा के शोरूम मरम्मत कराने के लिए ले गया था। मामले में कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


आधे घंटे तक बस में इंतजार करते रहे यात्री
दिनदहाड़े हुई इस घटना ने सभी के होश उड़ा दिए थे। यात्रियों ने अपने सब्र का परिचय दिया। चालक और परिचालक के न आने तक सभी यात्री बस में ही उनका इंतजार करते रहे। इसके बाद पुलिस ने बस को बस स्टैंड परिसर में खड़ा करा दिया। सवारियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए भेजा गया। आधे घंटे तक बस एसपी सिटी कार्यालय के सामने ही खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed