{"_id":"68c06c8a34a64711b7041f56","slug":"the-driver-suddenly-stopped-the-canter-a-vehicle-hit-from-behind-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-155848-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: चालक ने अचानक रोका कैंटर, पीछे से घुसा वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: चालक ने अचानक रोका कैंटर, पीछे से घुसा वाहन
Tue, 09 Sep 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे पर कैंटर चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने से पीछे से आ रहा अज्ञात वाहन घुस गया। हादसे में कैंटर क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाला चालक वाहन लेकर भाग गया।
मंगलवार सुबह पांच बजे करीब एक कैंटर आगरा की ओर से फिरोजाबाद की ओर जा रही थी। कैंटर गाड़ी फिरोजाबाद हाईवे पर संगम मैरिजहोम के पास पहुंची तभी चालक राजू ने बिल्ली के आगे से गुजरने पर अचानक ब्रेक ले लिए। थाना प्रभारी ने बताया कि कैंटर के रुकते ही पीछे से रहे अज्ञात वाहन ने कैंटर में टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर क्षतिग्रस्त हो गया जबकि चालक बाल-बाल बच गया। टक्कर मारने वाला चालक वाहन लेकर भाग गया है। संवाद