फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The district is beaming holding speed

जिले में थमती जा रही है मनरेगा की गति

Tue, 09 Dec 2014 11:56 PM IST
ब्यूरोए अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरोए अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 09 Dec 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
 मनरेगा की गति जिले में इस बार थमती दिखाई दे रही है। नवंबर 2014 की बात करें तो लक्ष्य से आधी धनराशि ही खर्च हो सकी। जिले का लक्ष्य तो 28.20 करोड़ था, खर्च मात्र 14.53 करोड़ धनराशि ही हो सकी। इस बार लक्ष्य पूरा होना मुश्किल ही होगा।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2014-15 में मनरेगा में जिले में कुल 37 करोड़ 42 लाख 90 हजार का लेबर बजट प्रस्तावित किया था। हालांकि शासन स्तर से काफी दिनों तक एफटीओ जारी नहीं हो सके। इससे भी गति धीमी रही। डीएम विजय किरन आनंद ने महिला घर की रोशनी योजना के तहत महिलाओं को इस योजना से जोड़ने की कई योजनाएं बनाईं। गांवों में वर्मी कंपोस्ट के गड्ढे खुदवाने के साथ तालाबों के जीर्णोद्धार सहित प्रोजेक्ट भी तैयार कराए। इतना सबके के बाद भी मनरेगा जिस तेज गति से दौड़ती दिखाई देनी चाहिए वह नहीं हो पा रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत हाईटेक प्रणाली कर रही है। नवंबर माह तक लक्ष्य के सापेक्ष आधी ही धनराशि खर्च कर सके।
विज्ञापन


मनरेगा की प्रगति एक नजर में
नवंबर माह तक लक्ष्य             खर्च हुए
धनराशि     28.20 करोड़        14.53 करोड़
मानव दिवस 10.88 लाख         5.58 लाख
परिवार      22512 कुल          20319 को दिया


मनरेगा को गति देने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं मेरे आने से पूर्व कुछ दिक्कत थी। उसको दूर कराया है। उम्मीद है कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले ही लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुजीत कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed