फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The dilapidated foot overbridge built during the British period at the railway station was demolished

Firozabad News: रेलवे स्टेशन पर ब्रिटिश काल में बना जर्जर फुट ओवरब्रिज किया ध्वस्त

Sat, 19 Jul 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 19 Jul 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
The dilapidated foot overbridge built during the British period at the railway station was demolished
टूंडला में रेलवे स्टेशन के ऊपर बने ​प​िब्ल्क पुल को हटाते छोटी क्रेन संवाद
टूंडला। शहर के रेलवे स्टेशन पर ब्रिटिश शासनकाल के दौरान लाइनपार क्षेत्र को जोड़ने के लिए निर्मित एक पुराने सार्वजनिक जर्जर हो चुके फुट ओवरब्रिज को शनिवार को ध्वस्त कर दिया गया। यह पुल करीब डेढ़ सौ साल पहले अंग्रेजों द्वारा रेलवे परिसर में आवागमन की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन के ऊपर बनाया गया था।
विज्ञापन

यह ऐतिहासिक पुल जर्जर स्थिति में पहुंच गया था, इसके चलते यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने इसे नए प्लेटफॉर्म पुल से जोड़ दिया था। नए प्लेटफॉर्म पुल को अब लाइनपार क्षेत्र से भी पूरी तरह से जोड़ दिया गया है, जिसके बाद पुराने और जर्जर पुल को ढहाने का कार्य किया गया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात पर लगाई गई क्रेन ने कुछ ही घंटों में इस पब्लिक पुल को बिना किसी रेल ट्रैक को बाधित किए हटा दिया।
विज्ञापन

रेल अधिकारियों के मुताबिक यह कार्य रेलवे के आधुनिकीकरण और विरासत संरचनाओं के प्रबंधन में एक महत्वपूर्ण कदम को दर्शाता है, जहां पुरानी और असुरक्षित संरचनाओं को नई, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से बदला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed