फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The deluge of mud and dirt streets here,

यहां तो कच्ची गलियां और गंदगी का अंबार

Fri, 03 Mar 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Fri, 03 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
The deluge of mud and dirt streets here,
यहां तो कच्ची गलियां और गंदगी का अंबार - फोटो : अमर उजाला
शहर के वार्ड नंबर 11 नगला गूलरिया में कच्ची गलियां जनता के लिए बड़ी समस्या है। निकासी नहीं होने और सफाई कर्मियों की कमी के कारण क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगा है। कई शिकायतों के बाद भी यहां के हालात जस के तस हैं।  
विज्ञापन


नगर निगम सीमा में आने के बाद भी नगला गूलरिया से जुड़े क्षेत्र के हालात नहीं बदले। वार्ड के मोहल्ला बारह बीघा क्षेत्र हो अथवा अंबे नगर। अधिकांश मोहल्लों में गलियां कच्ची पड़ी हैं। यहां पानी निकासी तक का कोई साधन नहीं है। वार्ड की जनता को वर्षों बाद भी विकास का इंतजार है। नगर पालिका के चुनाव होने के बाद क्षेत्रीय सभासद से विकास की गुहार लगाई लेकिन अब सुनवाई नहीं हुई। निगम बनने से अफसरों से उम्मीद जागी लेकिन ढाई साल में विकास ढाई किमी में भी नहीं हुआ। वार्ड के गली-मोहल्लों में विद्युत पोल तक नहीं है। हजारों की आबादी वर्षों से गंदगी की समस्या से जूझ रही है।
विज्ञापन



वार्ड की आबादी- 16000
वार्ड में वोटर संख्या-9000

वार्ड में शामिल मोहल्ले: नगला गूलरिया, अब्बास नगर, अंबेनगर, दीदामई, हसमत नगर, आजाद नगर, लालपुर, नई आबादी।

वार्ड की प्रमुख समस्याएं
- वार्ड में विद्युत पोल न होने के कारण बल्लियों के सहारे केबल खींचकर घर रोशन करने को मजबूर हैं लोग।
- हजारों की आबादी में कर्मचारियों के अभाव में सफाई व्यवस्था ध्वस्त।
- कर्मचारियों के अभाव में खाली प्लाटों में कूड़ा जलाने को मजबूर लोग।  
- जेड़ाझाल परियोजना की अंडरग्राउंड लाइन डालने के बाद नहीं हुआ सड़क का निर्माण

बोली जनता
- अंबे नगर निवासी जुगल किशोर ने कहा कि हमें यहां 16 साल हो गए लेकिन अभी भी गलियां कच्ची हैं। सभासद कोई सुनवाई नहीं करते हैं। मुरारीलाल का कहना है कि हमने अपनी जेब से पैसे खर्च कर आधी गलियों में विद्युत पोल लगवाए हैं। आधी गलियों में अभी भी विद्युत पोल नहीं लग पाए हैं। आजाद नगर निवासी जय कुमार कहते हैं कि यहां आठ-आठ दिन तक कोई कर्मचारी सफाई करने नहीं आता है। सड़कों पर कूड़ा पड़ा रहता है। नाले-नालियां गंदगी से बजबजा रहे हैं। नगला गूलरिया निवासी आकाश ने कहा कि क्षेत्र में कच्ची गलियां हैं। घरों से निकलने वाले पानी की निकासी तक का कोई साधन नहीं है। बरसात में हालात गंभीर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी भी सुनिए
अपने कार्यकाल में मैंने क्षेत्र में कई गलियों का निर्माण कराया, परंतु नगर निगम बनने के बाद कार्य नहीं हो सका। बारह बीघा, अंबे नगर सहित कुछ क्षेत्रों में कच्ची गलियों का निर्माण नहीं हो सका। पानी के लिए आजतक वार्ड में कोई पानी की टंकी नहीं बन सकी। सफाई कर्मचारियों की कमी से क्षेत्र में गंदगी की समस्या है।
जसवंत सिंह
निवर्तमान सभासद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed