फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The death of the old man due to the grip of the century

शताब्दी की चपेट में आने से वृद्घ की मौत

Sat, 26 Feb 2022 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The death of the old man due to the grip of the century
फिरोजाबाद। लखनऊ से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से कौरारा स्टेशन के समीप बृहस्पतिवार रात एक वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक के परिजन यहां आ गए। मृतक की पहचान कर ली।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जीआरपी प्रमोद कुमार ने बताया कि कौरारा स्टेशन के समीप लखनऊ से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आकर वृद्ध की मौत हुई थी। मृतक के पास मिले मोबाइल नंबर पर पुलिस ने उसके परिजन को सूचना दी। वृद्ध की मौत की खबर पर परिजन शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

यहां मृतक की पहचान जगदीश (60) निवासी पुखराया कानपुर देहात के रुप में की गई। मृतक की पहचान होने के साथ ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। परिजन ने बताया कि जगदीश कई वर्ष पूर्व घर से निकल आया था। इधर-उधर मांगकर खाता था। ट्रेन की चपेट में कैसे आया जानकारी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed