फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   dead body of teenager found in Yamuna in Firozabad has been identified as Babita of Makkhanpur

यमुना में उतराता मिला शवः पुलिस ने कराई पहचान, परिजनों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 02 Mar 2023 01:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 02 Mar 2023 01:12 AM IST
सार

फिरोजाबाद में यमुना में उतराता किशोरी का शव मिला था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उस बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त कराई। पूछताछ में परिजन ने जो बताया वह चौंकाने वाला है।  

 

विज्ञापन
dead body of teenager found in Yamuna in Firozabad has been identified as Babita of Makkhanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में यमुना में किशोरी का शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराई। जांच में परिजनों ने जो बताया वह चौंकाने वाला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजन को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


मामला मटसेना थाना क्षेत्र के कोडर गांव का है। यहां मंगलवार की शाम ग्रामीण यमुना किनारे गए तो एक किशोरी का शव उतराता दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन

परिजन ने बबिता के रूप में की पहचान

इधर, पुलिस उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही थी। काफी प्रयास के बाद उसकी पहचान मक्खनपुर थाना क्षेत्र के जिजौली गांव निवासी गणेश कुमार की पुत्री बबिता के रूप में हुई। इस पर पुलिस ने परिजन से संपर्क किया। परिजन ने भी शव की पहचान बेटी बबिता के रूप में की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना में जलदाह कर दिया था

थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बबिता के परिजन से संपर्क किया गया है। उन्होंने शव की पहचान कर ली है। पिता गणेश ने बताया कि बीमारी के कारण बीती 25 फरवरी को बेटी की मौत हो गई थी। शव का अंतिम संस्कार अग्निदाह के रूप में न करते हुए यमुना में जलदाह कर दिया गया था। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed