फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The crowd erupted at the end of the bank's cash

बैंक का कैश खत्म होने पर भीड़ भड़की

Fri, 25 Nov 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद Updated Fri, 25 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
The crowd erupted at the end of the bank's cash
बल्लियां और ईंटों से किया इटावा रोड जाम  - फोटो : अमर उजाला
बैंक आफ इंडिया में कैश खत्म होने की खबर के बाद सिरसागंज में भीड़ बेकाबू हो गई। दो दिन से कैश बदलने को लाइन में लग रहे लोगों ने बैंक के सामने लगी बल्लियां को उखाड़कर इटावा रोड जाम कर दिया। बैंक पर तैनात फोर्स को भी भीड़ ने खदेड़ दिया। सड़क को ईंटों से पाट दिया। स्थिति संभालने में कई थानों के फोर्स के भी पसीने छूट गए।
विज्ञापन

गुरुवार का दिन नोट बदलने की अंतिम तिथि होने के कारण कारण बैंकों के बाहर सुबह से ही लम्बी कतारें लगना शुरू हो गयी थीं। बैंक आफ इंडिया के बाहर सैकड़ों लोग बैंक खुलने का इंतजार कर रहे थे। 9.30 बजे बैंक कर्मचारियों ने बैंक के बाहर कैश न होने का बोर्ड लगाया तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पहले बैंक कर्मियों को खरी खोटी सुनाईं। बैंक कर्मचारियों ने बैंक के गेट बंद कर दिये तो भीड़ भड़क गई। भीड़ ने बैंक के गेट पर लगी बैरीकेटिंग की बल्लियों को उखाड़ कर इटावा रोड जाम कर दिया। बैंक पर तैनात फोर्स ने बल्लियां हटाने की कोशिश की तो लोगों ने उन्हे भी खदेड़ दिया। नगर का मुख्य मार्ग जाम होने पर पुलिस के आलाधिकारी आस पास के थानों का फोर्स लेकर पहुंचे।  थानाध्यक्ष सिरसागंज ने बैंक मैनेजर से बात की। पुलिस आधिकारी और बैंक मैनेजर ने लोगों से बात की। सभी को शाम तक पैसे उपलब्ध कराने का दिलासा दिलाया। साथ ही लाउडस्पीकर पर पुलिस कार्रवाई की चेतावनी दी। अतिरिक्त फोर्स भी बुला लिया गया। इसके बाद लोग तितर बितर हुए। फोर्स ने सड़क से बल्लियां और ईट हटाकर वाहनों का आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन


कहीं कैश नहीं तो कहीं सर्वर फेल
सिरसागंज। तीन दिनों से नगर की मुख्य बैंकों में सर्वर फेल होने के कारण लोगों को लेनदेन और नोट बदलने में परेशानी हो रही है। बीएसएनएल के एक अधिकारी ने बताया कि धातरी पर रोड निर्माण में एक केबिल कटने से ये समस्या पैदा हुई है। ओबीसी और बैंक आफ इंडिया में कैश न होने से दिक्कत और बढ़ गयी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


9 तारीख से ही सफेद हाथी बनी है एटीम मशीनें 
सिरसागंज। प्रधानमंत्री ने जिस दिन से 500 और हजार का नोट बंद होने का ऐलान किया है शहर की दर्जन भर से अधिक एटीएम मशीनें नोट बंदी के बाद से ही सफेद हाथी बनी खड़ी है। लोगों को गृहस्थी और आम खर्चों के लिये पैसे की समस्या खड़ी हो गयी है। बैंकों में लंबी कतारें लगी हैं। दुकानदार पुराने नोट से सामान देने को तैयार नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed