फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The crisis of shadow strike on the bangle industry averted again

चूड़ी उद्योग जगत पर छाया हड़ताल का संकट फिर टला

Sat, 25 Sep 2021 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
The crisis of shadow strike on the bangle industry averted again
रफ़रोजाबाद ! वार्ता के दौरान सहायक श्रमायुक्त कार्यालय के साथ मौजूद पकाई भट्टी व चूड़ी गोदाम स्व? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। गैस के दामों में हालिया वृद्धि और अक्तूबर माह में दाम में दोबारा बढ़ने की आशंका से पकाई भट्ठी संचालकों पर चूड़ी पकाई की दरें बढ़ाने का दबाव बढ़ गया। चूड़ी पकाई दर बढ़ने भनक लगते ही चूड़ी गोदाम स्वामियों और भट्ठी संचालकों में गतिरोध उत्पन्न हो गया। वहीं गैस के दामों में हालिया पांच रुपये बढ़ोत्तरी के बाद कई पकाई भट्ठियां बंदी के हालत थे। जानकारी पर एएलसी ने दोनों पक्षों की वार्ता करा मामले का पटाक्षेप कराया।
विज्ञापन

प्राकृतिक गैस के दामों में हाल ही में करीब पांच रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। अक्तूबर माह में भी गैस के दाम दोबारा बढ़ने की आशंका है। गैस के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी के चलते शहर में संचालित करीब 70-80 चूड़ी पकाई भट्ठी संचालकों पर पकाई की दरें बढ़ाने का दबाव हुआ है। भट्ठी संचालक चूड़ी गोदाम स्वामियों पर चूड़ी पकाई की दर बढ़ाने को दवाब बना रहे थे।
विज्ञापन

इससे दोनों पक्षों में कई दिन से गतिरोध था। दर बढ़ाने का दबाव के कारण चूड़ी गोदाम स्वामियों ने भट्ठियों पर चूड़ी भेजना ही बंद कर दिया। इस कारण लगभग 50 पकाई भट्ठियों की फर्नेस ठंडी पड़ गईं। बंद भट्ठियों के पकाई श्रमिकों ने सहायक श्रमायुक्त को शिकायत दर्ज कराई। मामला संज्ञान में आने के बाद सहायक श्रमायुक्त ने शनिवार को दोनों पक्षों की वार्ता बुलाई। वार्ता के दौरान भट्ठी संचालकों एवं चूड़ी गोदाम स्वामियों ने अक्तूबर माह का गैस बिल आने के बाद चूड़ी पकाई की दर निर्धारित करने पर सहमति बनी। वार्ता में पकाई भट्ठी एसोसिएशन की ओर से नारायण दास, यूनुस भाई, वलीउल्लाह एवं गोदाम स्वामियों की ओर से अनिल मैनेजर, सत्यदेव गुप्ता, कपिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एक पखवाड़ा से झेल रहे आजीविका का संकट-
शहर के विभिन्न हिस्सों में संचालित करीब 50 चूड़ी पकाई भट्ठियों में वर्तमान में बंदी के हालात में हैं। भट्ठियों पर तालाबंदी के कारण इनमें कार्यरत करीब 1500 चूड़ी पकाई श्रमिक एवं सैकड़ों पल्लेदार और छंटाई कारीगर हाथ पे हाथ धरे बैठे हैं।

---
चूड़ी पकाई भट्ठी स्वामियों और गोदाम संचालकों में चूड़ी पकाई की दर बढ़ाने को लेकर गतिरोध था। दोनों पक्षों में वार्ता करा मामले का पटाक्षेप करा दिया है। दोनों पक्ष अक्तूबर माह में आपस में वार्ता कर चूड़ी पकाई दर निर्धारण पर निर्णय लेंगे।
अरुण कुमार सिंह सहायक श्रमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed