{"_id":"64c15c10d4378daade088ca4","slug":"the-couple-lost-two-lakh-rupees-in-the-greed-of-getting-double-the-money-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-1400-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दो गुने रुपये कराने के लालच में दंपती ने गंवाए दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दो गुने रुपये कराने के लालच में दंपती ने गंवाए दो लाख रुपये
Wed, 26 Jul 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। दो गुने रुपये कराने के लालच में दंपती ने दो लाख रुपए गंवा दिए। दंपती को कागज में लिपटा लकड़ी का गठ्ठर थमा कर चंपत हो गया। पीड़ित ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के गांव चुल्हावली रोड निवासी शेषपाल सिंह की रेलवे रेस्टकैंप के पास घर के निकट ही परचून की दुकान है। 12 जुलाई को एक युवक बाइक से उसके पास आया तथा कुछ सामान लिया। इसके बाद उसे दो गुने रुपए करने का लालच देकर अपनी बाताें में फंसा लिया। इतना ही नहीं उसने गल्ले में रखे दो हजार रुपये लेकर चंद मिनट में ही तीन हजार करके उसे वापस कर दिए। दो के तीन हजार मिलने पर वह लालच में आ गया। उसके बाद उसने दो लाख रुपये एकत्रित करने की बात कही तथा अपना अपना मोबाइल नंबर देते हुए चला गया।
एक हफ्ते बाद वह फिर आया। उसने दो गुने रुपये करने को दो लाख की मांग की। तब उसके पास 1.40 लाख रुपये होने पर उसने मना कर दिया तथा दो लाख रुपये होने पर ही बुलाने की बात कही। शुक्रवार शाम को वह फिर से घर आया उन्होंने पत्नी चंद्रवती के खाते से कुछ रुपये निकाले और कुछ रुपये पत्नी के भाई से उधार लेकर उसे दे दिए। वह रात में घर पर ही रुका आधी रात को जादू करने की बात कहते हुए उसने दो प्लास्टिक की डिब्बी उसे दे दीं और उन्हें सुबह खोलने को कहा।
विज्ञापन
सुबह वह जागता उससे पूर्व ही उठकर चला गया। उन्होंने डिब्बी खोलकर देखी तो उसमें कागज से लिपटा हुआ लकड़ी का गठ्ठर था। शेषपाल ने अज्ञात ठग के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांचकर आरोपी की तलाश करते हुए कार्रवाई की जाएगी।