{"_id":"eeb4d9e794ab4ad8f3f0d1b3d1739774","slug":"the-corpse-of-a-young-man-was-found-in-the-hospice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला में मिली युवक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला में मिली युवक की लाश
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 27 Mar 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
कटरा बाजार स्थित एक धर्मशाला में ठहरे यात्री की हत्या कर उसका साथी कमरे का ताला लगाकर फरार हो गया। मैनेजर ने दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ कर युवक की सड़ी हुई लाश बरामद की है।
कटरा बाजार में मिट्ठूलाल की धर्मशाला है। इसके मैनेजर शिवचरन ने 25 मार्च की शाम 6 बजे दो युवकों को रुकने के लिए कमरा दिया था। दोनों ने अपने को किताबों का एजेंट बताया था। आईडी में युवक का नाम विनोद (38) पुत्र चंद्रिका निवासी गाजीपुर अंकित था। 26 मार्च की सुबह एक युवक कमरे पर ताला लगाकर चला गया।
शुक्रवार को जब कमरे के पास से दुर्गंध आई तो मैनेजर ने पुलिस को जानकारी दी। उस नंबर पर भी संपर्क किया गया जिसे युवक ने रजिस्टर में लिखाया था लेकिन वह स्विच आफ जाता रहा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कमरे का ताला तोड़ा तो उसके अंदर युवक का शव पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। जो पता दर्ज कराया गया था उस पर भी संपर्क किया जा रहा है।