फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The corporation won the battle for cleanliness and received the honor

Firozabad News: निगम ने जीती स्वच्छता की लड़ाई, मिला सम्मान

Fri, 04 Apr 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 04 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
The corporation won the battle for cleanliness and received the honor
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मान पत्र प्रदान करते नगर विकास मंत्री। स्त्रोत: विभाग।
फिरोजाबाद। सफाई मित्र सुरक्षा अभियान में नगर निगम ने प्रदेश में दूसरा स्थान पाया है। शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने निगम के जेडएसओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शहर को स्वच्छ रखने व स्वच्छ जागरूकता अभियान से आम जन व स्वयंसेवियों को जोड़ने के लिए निगम प्रशासन का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। निगम में विद्यमान सुविधाओं और साफ-सफाई व्यवस्था की निगरानी को स्थापित डेडिकेटड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के सफल संचालन भी खास रहा। प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छ अभियान फेस-2 के तहत संचालित हुई गतिविधियां को लेकर सुहागनगरी के निगम अफसरों की पीठ थपथापई है। प्रदेश सरकार में नगर विकास विभाग के मंत्री एके शर्मा एवं राज्य समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन द्वारा लखनऊ के इंदिरा भवन में जेडएसओ संदीप भार्गव को सम्मानित किया गया। जेडएसओ को सम्मान पत्र के साथ ही नगद राशि भी प्रोत्साहन के तौर पर मिलेगी।
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर बेहतर काम करने पर मिला सम्मान-

- सफाई कर्मियों को कार्यस्थल पर सुरक्षित कार्यशैली विकसित करना।
- संवेदनशील स्थलों पर सफाई अभियान का कुशल संचालन
- स्वच्छता के क्षेत्र में स्वयंसेवी संस्थाओं और गणमान्यों की सहभागिता सुनिश्चित कराना
- कर्मियों की कार्य कुशलता बढ़ाने को कार्यशालाओं का आयोजन

हम स्वच्छ नगरी-सुहागनगरी की अवधारणा के दृष्टिगत काम कर रहे हैं। प्रदेश स्तर पर प्राप्त द्वितीय रैंक सभी शहर वासियों के लिए हर्ष का विषय है।
रिषीराज, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed