फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The command of the village government reached the hands of educated youth

शिक्षित युवाओं के हाथों में पहुंची गांव की सरकार की कमान

Mon, 03 May 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
The command of the village government reached the hands of educated youth
फिरोजाबाद। गांव की सरकार की कमान इस बार युवाओं के हाथ में होगी। प्रधान पद पर बड़ी संख्या में शिक्षित एवं युवा उम्मीदवारों को ग्रामीण जनता ने चुना है। ये नवनिर्वाचित प्रधान गांव का विकास नए ढंग से कराने का दावा कर रहे हैं। हालांकि युवाओं के हाथों में गांव की सरकार की कमान पहुंचने के बाद लोगों की उम्मीद भी काफी बढ़ गई है। सोमवार को गांव पहुंचने पर युवा प्रधानों का जोशीला स्वागत किया गया।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान पद पर पढ़े लिखे युवाओं को ग्रामीण जनता ने तरजीह दी है। फिरोजाबाद ब्लॉक की बात करें तो बैंदी में 23 वर्षीय बेटी वंशिका राज शर्मा को ग्रामीणों ने प्रधान बनाया है। स्नातक वंशिकाराज गांव का विकास बिना किसी भेदभाव कराने का दावा करती हैं।
विज्ञापन

वहीं रानीपुरा ग्राम पंचायत से प्रधान चुने गए भूपेंद्र यादव भी बीएड किए हैं। 23 वर्षीय भूपेंद्र यादव कहते हैं कि पहले सपना था, कि शिक्षक बनूंगा लेकिन अब गांव का बेहतर विकास कराने की कोशिश रहेगी। हरदासपुर निस्फी ग्राम पंचायत से दुर्गेश कुमारी (30) एमए और मुस्लिम बहुल गांव नगला मुल्ला से चांदनी बानो (29) भी एमए तक पढ़ाई कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसई मोहम्मदपुर ग्राम पंचायत में नगला बिना निवासी एमए बीएड निहारिका को जनता ने प्रधान बनाया है। उसायनी में एलएलबी कर चुकी ब्रजेश कुमारी (34) को प्रधान चुना है। आलमपुर जारखी में राजमणि एवं जलोपुरा में युवा अवनीश कुमार को प्रधान बनाया है। जैंदामई में एमएससी तक की पढ़ाई कर चुके राहुल सिंह प्रधान चुने गए हैं।

राहुल सिंह गांव का विकास कराने के साथ जनता की मूलभूत समस्याओं का निदान कराने की कोशिश करने की बात कहते हैं। अरांव ब्लाक की ग्राम पंचायत कंथरी से इंजीनियर प्रदीप कुमार को अन्य प्रत्याशियों पर तरजीह दी गई है। वह कहते हैं कि ग्रामीण जनता ने उन्हें चुना हैं। वह प्रयास करेंगे क गांव का बेहतर विकास हो। जिले के अफसरों से मिलकर गांव का विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed