फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The clinic was running underground, the health department sealed it.

Firozabad News: अंडर ग्राउंड चल रहा था क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग ने किया सील

Thu, 30 Jan 2025 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 30 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
The clinic was running underground, the health department sealed it.
फिरोजाबाद। अवैध अस्पताल मरीजों और गर्भवती महिलाओं के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। बीते मंगलवार को महिला की मौत के बाद तिवारी गढ़ी गांव में अवैध क्लीनिक को सील कर दिया। इसे महिला संचालित करती थी। यह क्लीनिक एक घर के अंदर अंडरग्राउंड संचालित हो रहा था। कौशल्या नगर निवासी करिश्मा (25) की तीन माह की गर्भवती थी। परिजन ने आरोप लगाया था कि झोलाछाप के इलाज से करिश्मा की मौत हुई थी। उसका उपचार गढ़ी तिवारी चौराहा स्थित सुनीता के क्लीनिक पर कराया था। बुधवार को एसीएमओ डा. केके वर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। क्लीनिक संचालक मौके पर नहीं मिली। टीम ने अवैध क्लीनिक को सील कर दिया। एसीएमओ डा. केके वर्मा ने बताया कि महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद अवैध क्लीनिक पर छापा मारा था। इसे सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed