फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The child could not taste the flavor of the bread-vegetable

बच्चे नहीं चख सके रोटी-सब्जी का स्वाद

Thu, 23 Jul 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 23 Jul 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
The child could not taste the flavor of the bread-vegetable
फीरोजाबाद। परिषदीय विद्यालयों में वितरण के लिए शासन द्वारा जारी मध्याह्न भोजन के नए मीनू पर एमडीएम परोसने वाली संस्थाओं ने हाथ खड़े कर दिए है। शासन का नया मीनू एनजीओ को पसंद नहीं आ रहा है। साथ ही जिला प्रशासन ने मीनू से अलग भोजन परोसने की अनुमति देकर शासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है। नगर क्षेत्र के स्कूलों में छात्र-छात्राओं को सब्जी-रोटी की जगह फिर से दलिया खाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, शासन ने एमडीएम को स्वादिष्ट बनाने के लिए दलिया को मीनू से गायब कर दिया। दलिया की जगह रोटी-सब्जी या दाल को अनिवार्य कर दिया। शासन की मंशा के अनुरूप गरीब बच्चों को स्वादिष्ट और पोषण युक्त भोजन कराने में एनजीओ ने असमर्थता व्यक्त की। गुरुवार को बच्चे रोटी-सब्जी आने का इंतजार करते रहे लेकिन नगर क्षेत्र के स्कूलों में दलिया का वितरण किया गया। वहीं शासन द्वारा निर्धारित मीनू में दलिया का जिक्र तक नहीं है। एमडीएम में वही दलिया आने पर कई बच्चों ने नहीं खाया। बच्चे रोटी सब्जी खाने के लिए घरों की ओर दौड़ लगाते दिखे। शिक्षकों ने मीनू देखकर दलिया लेने पर आपत्ति व्यक्त की तो संस्थाओं के कर्मचारियों ने शिक्षकों को बताया कि जिलाधिकारी से अनुमति मिल चुकी है। इसके बाद ही शिक्षकों ने दलिया लिया।
विज्ञापन



दलिया परोसने के लिए जिलाधिकारी से बात हो चुकी है। सात हजार बच्चों के लिए रोटी बनाना बिना प्लांट के संभव नहीं है। ऐसे में संस्था ने रोटी बनाने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेएस पांडे, सुपरवाइजर
अखंड ज्योति जनकल्याण सेवा समिति, बलरामपुर

स्कूलों से जानकारी प्राप्त हुई कि एमडीएम में दलिया का वितरण हुआ है। इसके लिए एनजीओ से पूछा तो बताया कि जिलाधिकारी से वार्ता हुई है।
सोनू, जिला समन्वयक एमडीएम

बीएसए दफ्तर में लगा पुराना मीनू
पुराने मीनू के आधार पर सिर्फ एनजीओ ही नहीं चली है। बीएसए दफ्तर में एमडीएम विभाग में वर्षों पुराना मीनू लगा है। विभाग ने उसे बदलने की जरूरी नहीं समझा। तत्कालीन बीएसए नरेश वर्मा के समय का मीनू चार्ट लटका है। जबकि स्कूलों में नए मीनू प्रिंट कराने के निर्देश बीएसए ने दिए हैं।


देहात क्षेत्र में मैडम ने बनाई रोटी, सर परोसते दिखे
नए मीनू का स्वाद भले ही शहर में पढ़ने वाले बच्चे नहीं चख सके हों। लेकिन देहात क्षेत्र के स्कूलों में एमडीएम में बच्चों को रोटी सब्जी या दाल परोसी गई। रसोइया होने के बाद भी शिक्षकों को एमडीएम बनवाने में लगना पड़ा। पढ़ाई छोड़ गुरुजी एमडीएम की व्यवस्था करने में जुट गए। स्कूल में मैडम रोटी बनाती दिखीं तो  सर बच्चों को रोटियां परोसते नजर आए। ण्स्कूल में पढ़ाई से ज्यादा दावत जैसा माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed