फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The camouflage net made in Firozabad will become the defense shield of the Indian Army

Firozabad News: फिरोजाबाद में बना कैमोफ्लाज नेट बनेगा भारतीय सेना का रक्षा कवच

Fri, 14 Jul 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 14 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
The camouflage net made in Firozabad will become the defense shield of the Indian Army
फिरोजाबाद। भारतीय सेना अब दुश्मनों को उनके घर में मारेगी, लेकिन दुश्मन देश के रडार भी भारत के रणनीतिक क्षेत्रों में तैनात हथियारों का पता नहीं लगा सकेंगे। आयुध निर्माणी हजरतपुर फिरोजाबाद ने अभी तक विदेशों से आयात होने वाले कैमोफ्लाज नेट को अब देश में ही बनाना शुरू कर दिया है। फिरोजाबाद स्थित आयुध उपस्कर निर्माणी हजरतपुर को मल्टी स्पेक्ट्रल कैमोफ्लाज नेट बनाने के लिए वायुसेना और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने 50 करोड़ का ऑर्डर दिया है।
विज्ञापन

आयुध उपस्कर निर्माणी हजरतपुर के महाप्रबंधक अमित सिंह ने बताया कि आयुध उपस्कर निर्माणी के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। यह स्पेक्ट्रल कैमोफ्लाज नेट खासतौर पर जंगल, रेगिस्तान, पहाड़ों पर कारगर रहेगा। यह नेट खुद को उसी रंग में परिवर्तित कर लेगा, जिससे दुश्मन के कैमरे भी भांप नहीं सकेंगे कि इस नेट के नीचे आखिर क्या छिपा है। महाप्रबंधक ने बताया कि इस नेट में विशेष कोटिंग होती है। जबकि अभी तक मैटेलिक या नेट फ्रैबिक का इस्तेमाल होता है। यह उतना कारगर नहीं होता था। संवाद
विज्ञापन


---
यह होगी खासियत

आयुध उपस्कर निर्माणी के डिप्टी डायरेक्टर ओमवीर तोमर ने बताया कि इस स्पेक्ट्रल कैमोफ्लाज नेट पूरी तह नाइट विजन कैमरा से भी प्रोटेक्ट करेगा। इसमें एक विशेष तरह की कोटिंग होगी। जो थर्मल वेब और तरंगों को रोकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मित्र देशों को होगी सप्लाई

ओमवीर तोमर ने बताया कि भारतीय सेना के लिए नेट बनाने के साथ-साथ कई अन्य मित्र देश से भी बात चल रही है। पहले दौर की बात भी हो चुकी है। जल्द ही उन देशों से भी बड़े ऑर्डर मिलने की हजरतपुर को उम्मीद है। अगर विदेशी मित्र देशों से ऑर्डर मिलता है तो जिले के सैकड़ों युवाओं को रोजगार भी हजरतपुर दे सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed