{"_id":"67e597984387c248c20935b7","slug":"the-burden-on-drivers-will-increase-toll-tax-will-increase-from-midnight-of-31-march-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-145258-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: वाहन चालकों पर बढे़गा बोझ, 31 मार्च मध्यरात्रि से बढ़ जाएगा टोल टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: वाहन चालकों पर बढे़गा बोझ, 31 मार्च मध्यरात्रि से बढ़ जाएगा टोल टैक्स
Thu, 27 Mar 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
टूंडला टोल प्लाजा
- फोटो : टूंडला टोल प्लाजा
टूंडला। वाहन चालकों को 31 मार्च की मध्यरात्रि से बढ़ी हुई टोल दरों से गुजरना होगा। हाईवे अर्थोेरिटी ऑफ इंडिया ने इसकी तैयारियां करते हुए नई रेट लिस्ट तैयार कर ली है। करीब दो से तीन प्रतिशत तक टोल टैक्स में वृद्धि की गई है। बढ़ा हुआ टोल टैक्स 31 मार्च मध्यरात्रि से प्रभावी हो जाएगा।
वित्तीय वर्ष का अंतिम माह में चार दिन शेष हैं। 31 मार्च की मध्यरात्रि बाद एक अप्रैल से वाहन चालकों को बढ़ी हुई दरों से टोल टैक्स देकर गुजरना होगा। टोल महा प्रबंधक किरन कुमार ने बताया कि नए सत्र के साथ ही टोल टैक्स बढ़ जाएगा। इस बार टोल टैक्स में करीब दो से तीन प्रतिशत टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी की गई है। जिसमें कार से लेकर ट्रक और बसों के अलावा भारी वाहन भी शामिल हैं। वहीं कृषि कार्य करने वाले ट्रैक्टरों पर टोल टैक्स नहीं लगेगा। इसे इस बार भी टैक्स के दायरे से बाहर रखा गया है।
टूंडला में अब ये लगेगा टोल टैक्स
बढ़ी हुई दरों के मुताविक पहले कार पर एक तरफ का 105 रुपये और दोनों तरफ के 160 रुपये लगते थे। वहीं, अब एक तरफ के 110 रुपये, दोनों ओर के 165 रुपये लगेंगे। हल्के वाहन वैन, पिकअप और छोटे ट्रक पर पहले 175 रुपये एक ओर लगते थे, वहीं 260 रुपये दोनों तरफ के लगते थे। इन पर अब 180 रुपये और 270 रुपये लगेंगे। बस और ट्रक पर एक तरफ से पहले 365 रुपये ओर के 545 रुपये लगते थे। अब वह बढ़कर 375, 565 रुपये लगेंगे। 10 चक्का तक वाहनों पर पहले 395 एक तरफ और दोनों तरफ के 595 रुपये लगते थे। जो अब बढ़कर 410 और 615 रुपये लगेंगे। 10 चक्का से अधिक वाहनों पर पहले एक तरफ के 570 रुपये और दोनों तरफ के 855 रुपये लगते थे। वहां अब बढ़कर 590 और 885 रुपये लगेंगे। ओवरसाइज 16 चक्का से अधिक वाहनों पर पहले 695 रुपये एक तरफ दोनों तरफ के 1040 रुपये लगते थे। वहां अब ये बढ़कर 720 और 1075 रुपये हो जाएगा
विज्ञापन
इधर सिरसागंज स्थित सेमरा अतीकाबाद टोल पर तैनात मैनेजर दीपक कदम ने बताया कार और जीप जैसे हल्के वाहनों के लिए सिंगल एंट्री की दर 115 से बढाकर 120 होगी। हालांकि, रिटर्न पास में 5 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। स्थानीय निवासियों के लिए मासिक पास की दर 340 से बढ़कर 350 रुपये हो जाएगी। वाणिज्यिक वाहनों की श्रेणी में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की है। मिनी बस और हल्के वाणिज्यिक वाहनों के लिए टोल 185 से बढ़कर 195 रुपये हो जाएगा। बस और ट्रक के लिए 390 से बढ़कर 405 रुपये, थ्री एक्सल वाहनों के लिए 430 से 440 रुपये होगा। चार से छह एक्सल वाहनों के लिए 615 से बढ़कर 635 रुपये, जबकि सात या अधिक एक्सल वाले वाहनों के लिए 750 से बढ़कर 775 रुपये टोल देना होगा। वहीं मंथली ट्रीप बेस कार्ड 3860 से बढाकर 3999 रुपये का कर दिया गया है।
वाहन पहले अब
कार 105 110
हल्के कामर्शियल वाहन 175 180
बस और ट्रक 365 375
10 चक्का वाहन 395 410
10 चक्का से अधिक 570 590
ओवर साइज वाहन 695 720