फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The bullies stopped the construction of the drain

Firozabad News: दबंगों ने नाले का निर्माण रुकवाया

Fri, 28 Jun 2024 04:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 28 Jun 2024 04:16 PM IST
विज्ञापन
The bullies stopped the construction of the drain
दबंगों ने नाले का निर्माण रुकवाया
विज्ञापन

प्रधान ने उप जिलाधिकारी को दिया शिकायती पत्र

संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। गंदे पानी की निकासी के लिए चकरोड में बनवाए जा रहे नाले का निर्माण दबंगों ने रुकवा दिया। उन्होंने ठेकेदार एवं मजदूरों को धमकाकर भगा दिया। इस मामले की शिकायत ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य ने उप जिलाधिकारी से की है।


ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर बैरई की प्रधान रामबेटी ने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें उसने स्पष्ट किया है कि गांव में गंदे पानी की निकासी के लिए जिला पंचायत निधि से ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर बैरई के मजरा नगला सुंदर के गंदे पानी की निकासी के लिए चकरोड पर गाटा संख्या 223 में नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिससे की बरसात के समय गांव में जलभराव न हो। नाला निर्माण कार्य लगभग 225 मीटर हो चुका है। अब गांव के ही कुछ दबंग किसान नाला निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने निर्माण कार्य में लगे हुए ठेकेदार एवं मजदूरों को भी धरा-धमकाकर काम करने से रोक दिया है। जिसकी वजह से निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य विजेन्द्र सिंह ने उप जिलाधिकारी से नाला निर्माण कार्य को पूर्ण कराने तथा दबंगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed