{"_id":"5a86b59e97023a254dab7940acd90569","slug":"the-btc-exam-mockery-indiscriminately-copying-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मखौल बनी बीटीसी परीक्षा, धड़ल्ले से नकल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मखौल बनी बीटीसी परीक्षा, धड़ल्ले से नकल
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 24 Jan 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जो भावी शिक्षक हैं वही नकल कर रहे हैं। बीटीसी की परीक्षा के दौरान कुछ
विज्ञापन
ऐसा ही नजारा परीक्षा केंद्र पीडी जैन इंटर कालेज का था। अमर उजाला टीम जब
यहां पहुंची तो परीक्षा कक्षों का नजारा अलग ही था। परीक्षार्थी ग्रुप में
बैठे थे। मोबाइल तक परीक्षा केंद्र के अंदर थे। आपस में बातचीत, ताकाझांकी,
एक दूसरे की उत्तर पुस्तिका से सवालों के जवाब और खुलेआम आपस में पूछताछ
की जा रही थी। परीक्षा कक्ष के नजारों को जब कैमरे कैद करना शुरू किया तो
आपाधापी मच गयी। परीक्षार्थी चेहरा छिपा पर इधर-उधर जाने लगे। बैंचों पर
कूदफांद करते हुए अपने-अपने स्थानों पर पहुंचने लगे।
परीक्षाएं सख्ती के साथ संपन्न कराई जा रही हैं। किसी भी प्रकार की नकल नहीं हो रही है। परीक्षाएं कराने के लिए जो भी प्रोटोकॉल होता है, उसी का सख्ती से पालन किया जा रहा है। नकल की बात पूरी तरह से गलत है।
मुकेश शर्मा, प्रधानाचार्य, श्रीपीडी जैन इंटर कालेज
शिक्षक बनने के लिए है तैयारी
बीटीसी की परीक्षा देने के लिए नकल का सहारा ले रहे परीक्षार्थी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं। नकल से परीक्षा पास करने के बाद यही अभ्यर्थी शिक्षक बनकर स्कूलों में बच्चों को पढ़ाएंगे।
दो पालियों में हुई बीटीसी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा
बीटीसी की परीक्षा जनपद में दो केंद्रों पर आयोजित कराई जा रही हैं। शनिवार को बीटीसी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा अलग-अलग दो पालियों में कराई गई। शतप्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। पीडी जैन इंटर कालेज में पहली पाली में आयोजित बीटीसी थर्ड सेमेस्टर के दूसरे पेपर में करीब 601 स्टूडेंट्स परीक्षा देने आए। वहीं एसआरके इंटर कालेज में करीब 267 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। वहीं दूसरी पाली में हुई बीटीसी थर्ड सेमेस्टर के तीसरा पेपर में भी शतप्रतिशत विद्यार्थी उपस्थित रहे।