{"_id":"693db4cf6b902ddffe0f0794","slug":"the-body-of-a-married-woman-was-found-hanging-murder-is-suspected-firozabad-news-c-25-1-agr1063-940199-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप
Sun, 14 Dec 2025 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। थाना अरांव क्षेत्र के ग्राम नगला ग्वालियर में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला है। मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर भाग गए। मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के मनीगांव निवासी नितिन ने बताया कि बहन रेशू का विवाह 23 फरवरी 2024 को अरांव थाना क्षेत्र के नगला ग्वालियर निवासी सुशील के साथ किया था। शादी के बाद से ही सुशील और ससुरालीजन दहेज के लिए रेशू को प्रताड़ित कर रहे थे। शनिवार सुबह उन्हें गांव से फोन आया कि बहन रेशू का शव फंदे पर लटका है और ससुरालीजन घर छोड़कर भाग गए हैं। सूचना मिलते ही नितिन अपने परिवार के साथ नगला ग्वालियर पहुंचे। घटना की जानकारी पर अरांव पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई नितिन ने ससुर मुकेश, सास गुड्डी, पति सुशील, ननद राधा, जिठानी उमा, जिठानी रानी, जेठ हर्षवर्धन और जेठ मजनू सहित कुल सात लोगों के विरुद्ध तहरीर थाना पुलिस को दी है। सीओ अनिवेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और ससुरालीजन की तलाश में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की और कार्रवाई की जाएगी।