फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The body of a laborer missing for two days was found in a drain, murder suspected

Firozabad News: दो दिन से लापता मजदूर का शव नाले में मिला, हत्या की आशंका

Fri, 02 May 2025 07:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 02 May 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
The body of a laborer missing for two days was found in a drain, murder suspected
सांकेतकि
परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित मोती फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर का शव दो दिन बाद नाले से बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर आ गए। पुत्र ने हत्या की आशंका जताई है।

मूल रूप से फर्रुखाबाद निवासी सत्यपाल (40) वर्तमान में थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमांयुपुर में एक बेटा और दो बेटियों के साथ किराए के मकान में रहते थे। परिजन ने बताया कि वह बुधवार को स्टेशन रोड स्थित मोती फैक्टरी में काम करने के लिए घर से निकले थे। उसके बाद शाम को घर वापस लौटकर नहीं आए। काफी खोजबीन करने के बाद भी उनका पता नहीं लगा तो उन्होंने पुलिस में भी शिकायत की। पुलिस भी उनकी तलाश में लगी हुई थी। शुक्रवार सुबह हिमांयुपुर स्थित नाले में उनका शव पड़ा हुआ मिला। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और मौके पर जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने परिजन को घटना के बारे में बताया। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक के पुत्र विपिन ने बताया कि पिता घर से काम पर जाने की बोलकर गए थे। दो दिन से लापता थे। शुक्रवार को शव नाले में पड़ा मिला है। उनके गले में रस्सी भी फंसी मिली है। जिससे हत्या की आशंका जताई है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। घटना की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed