फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The BJP has no right to raise questions on the issue of the national anthem.

Firozabad News: राष्ट्रगान के मुद्दे पर सवाल उठाने का हक भाजपा को नहीं

Sun, 23 Aug 2026 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 23 Aug 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
The BJP has no right to raise questions on the issue of the national anthem.
ब्रजक्षेत्र पर्यवेक्षक को श्रीकृष्ण मूर्ति भेंट करते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : ब्रजक्षेत्र पर्यवेक्षक को श्रीकृष्ण मूर्ति भेंट करते कांग्रेसी। संवाद
फिरोजाबाद। कांग्रेस पार्टी द्वारा मनोनीत ब्रज क्षेत्र के प्रभारी कुणाल चौधरी ने रविवार को फिरोजाबाद प्रवास के दौरान भाजपा सरकारों पर किसानों, नौजवानों और श्रमिकों के हितों पर कुठाराघात करने का गंभीर आरोप लगाया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रकाश निधि गर्ग के कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में चुनावी तैयारियों का जायजा लेते हुए उन्होंने कहा कि वंदे मातरम, राष्ट्रगान और स्वतंत्रता आंदोलन के मुद्दे पर भाजपा को कांग्रेस से सवाल पूछने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, तथा देश में आगामी चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाने चाहिए।
विज्ञापन

कुणाल चौधरी ने कहा कि पढ़ा-लिखा नौजवान और छोटा किसान आज बेहद परेशान है, जबकि भाजपा समाज को बांटने और लड़ाने के नए-नए हथकंडे अपना रही है। उन्होंने स्थानीय स्तर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधि बड़े उद्योगपतियों के साथ मिलकर कांच व चूड़ी उद्योग को तबाही की कगार पर ले जा रहे हैं और बैकडोर से चाइनीज आयातित माल को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रमिकों और उनके अधिकारों की लड़ाई मुस्तैदी से लड़ने के लिए कांच नगरी में इंटक को नए सिरे से सक्रिय किया जाएगा।
विज्ञापन

अंत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश के युवाओं व किसानों के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं, और जंतर-मंतर पर युवाओं के आंदोलन में उनकी उपस्थिति इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। इस पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राम निवास यादव, शफात खान राजू, पार्षद नूरुल हुदा लाला राइन, अजय यादव और आशीष तिवारी सहित कई प्रमुख कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed