फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The bank did not command, How can a half million cash

बैंक नहीं पहुंचा आदेश, कैसे मिले ढाई लाख कैश 

Sat, 19 Nov 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद Updated Sat, 19 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
The bank did not command, How can a half million cash
बैंक नहीं पहुंचा आदेश, कैसे मिले ढाई लाख कैश  - फोटो : अमर उजाला
शादी वाले परिवारों को ढाई लाख रुपये तक की निकासी का केंद्र सरकार का आदेश बैंकों को शुक्रवार की शाम तक नहीं मिला। शादी वाले परिवारों बैंकों के बाहर घंटों तक कतार में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ा। कुछ लोग ही 24 हजार रुपये की निकासी कर पाए। बैंक अधिकारी आरबीआई की नई गाइडलाइन अभी तक नहीं मिलने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन

केंद्रीय आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांतदास गुप्ता ने गुरुवार को एक्सचेंज की सीमा 4500 से घटाकर दो हजार कर दी थी। वहीं शादी समारोह वाले परिवारों को राहत देते हुए खाते से ढाई लाख तक निकालने की छूट दी थी। इस आदेश से प्रभावित लोग सुबह से ही बैंकों के बाहर कार्ड और पासबुक थामे कतार में लग गए। मायूसी तब हाथ लगी जब घंटों इंतजार के बाद मात्र 24 हजार ही निकालकर घर लौटना पड़ा। कोटला रोड शास्त्रीपुराम निवासी दयालुराम शास्त्री के पुत्र रवि परिहार का लग्न टीका शुक्रवार का था। दयालुराम कैनरा बैंक मुख्य ब्रांच में कार्ड के साथ धनराशि निकासी करने पहुंचे। बैंक प्रबंधक ने यह कहते हुए ढाई लाख देने से इंकार कर दिया कि अभी आरबीआई का कोई आदेश नहीं आया। कोटला रोड ओझानगर निवासी अशोक कुमार की पुत्री का विवाह 23 नवंबर को है। वह एसबीआई की मैन ब्रांच में छह बजे लाइन में लग गए। उन्हें भी मायूसी हाथ लगी। मुख्य प्रबंधक डीके वर्मा को शादी का कार्ड दिखाया लेकिन बैंक अफसर का कहना था कि अभी गाइडलाइन नहीं आई है। 
विज्ञापन

वर्जन
जिनके यहां शादी समारोह है उनको ढाई लाख रुपये की निकासी कराने के आदेश अभी तक बैंकों में नहीं आया है। इस कारण भुगतान नहीं किया जा रहा है।
सुरेंद्र कुमार 
लीड बैंक मैनेजर फीरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed