फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The audience became emotional after watching the presentation of Jallianwala Bagh incident.

Firozabad News: जलियांवाला बाग कांड की प्रस्तुति देख भावुक हुए दर्शक

Fri, 02 Feb 2024 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 02 Feb 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
The audience became emotional after watching the presentation of Jallianwala Bagh incident.
फिरोजाबाद। पीडी जैन इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे फिरोजाबाद महोत्सव के 7वें दिन शुक्रवार दोपहर सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए। दर्शकों ने तालियां बजाकर स्कूली छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। सभी प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम की शुरुआत छात्रा पावनी जैन, आयुषी, एंजेल, सत्यपाल सिंह, अश्वनी कुमार जैन ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया। डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल सिरसागंज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। पावनी जैन द्वारा तैयार विशेष प्रस्तुति जलियांवाला बाग कांड, युग राम राज्य का आ गया, विविधता में एकता का भारत दर्शन की प्रस्तुति से लोगों का मनमोह लिया। दाऊदयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गान, मैं ना पहनूं थारी चुनरिया, घर मेरे परदेसिया की प्रस्तुतियां ने खूब तालियां बटोरीं। उच्च प्राथमिक विद्यालय अलीनगर कैंजरा के बच्चों ने नारी शक्ति, जलवा तेरा जलवा देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डिवाइन वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने महाभारत, नारी सशक्तीकरण की प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया। संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने वृक्ष बचाओ की शानदार प्रस्तुति देकर पर्यावरण का संदेश दिया। राजस्थानी लोक नृत्य, गायन की प्रस्तुतियों का सभी दर्शकों ने उत्साहवर्धन किया। सभी प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। संचालन अश्वनी जैन ने किया। कार्यक्रम में मुकेश गुप्ता, उमाकांत पचौरी, शिवकांत पलिया, सुनील वशिष्ठ, ओमप्रकाश अकेला, संगीता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed