फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The arrested lover and his friend were sent to jail, sticks and iron rods were recovered

Firozabad News: गिरफ्तार प्रेमी और साथी को भेजा जेल, डंडा और सरिया बरामद

Wed, 02 Jul 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 02 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
The arrested lover and his friend were sent to jail, sticks and iron rods were recovered
टूंडला। प्रेम संबंधों में बाधक बन रहे पति की हत्या की कोशिश करने वाले प्रेमी और उसके साथी को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। दोनों आरोपियों को मौके पर ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त डंडा और सरिया को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


थाना टूंडला के गांव चुल्हावली निवासी विजय कुमार (34) राेज की भांति मंगलवार सुबह गांव रामपुर में काम करने के लिए बाइक से जा रहा था। रास्ते में रेलवे लाइन के पास प्रेम संबंधों में बाधक बन रहे विजय को पत्नी के प्रेमी सूरज जाटव व उसके साथी ओकेंद्र उर्फ ओके ने पकड़ लिया था तथा सरिया व डंडा प्रहार कर उसे गंभीर घायल कर दिया था। विजय की चीख पुकार सुन खेतों पर कार्य कर रहे ग्रामीण वहां दौड़े तो विजय को मरनासन्न हालत में छोड़ आरोपियों ने भागने का प्रयास किया था। इस बीच ग्रामीणों ने दोनों को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी अमरीश कुमार ने बताया कि आरोपी सूरज के पीड़ित विजय की पत्नी से प्रेम संबंध थे। आरोपी ने प्रेम संबंधों में बाधक बन रहे पति की हत्या करने के उद्देश्य ने प्रेमिका के पति पर हमला किया था। प्रेमी सूरज व उसके साथी ओकेंद्र उर्फ ओके को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घटना में प्रयुक्त डंडा और सरिया को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed