{"_id":"66708b4c23640dc31d049814","slug":"the-amount-of-dust-particles-in-the-air-increased-due-to-heat-wave-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-126948-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: लू से हवा में बढ़ी धूल के कणों की मात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: लू से हवा में बढ़ी धूल के कणों की मात्रा
Tue, 18 Jun 2024 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 18 Jun 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
लू से हवा में बढ़ी धूल के कणों की मात्रा
- पीसीबी ने निगम और नगर पालिका को लिखा पत्र
- टीटीजेड में नियमित पानी के छिड़काव का सुझाव
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। तेज धूप और लू के कारण टीटीजेड एरिया सुहागनगरी की हवा में धूल के कण बढ़ गए हैं। रविवार को धूल की मात्रा 95.5 माइक्रो मिलीग्राम दर्ज की गई। वहीं हवा में धूल के कणों की मात्रा बढ़ने के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा निगम प्रशासन से सुबह-शाम नियमित पानी का छिड़काव कराने का सुझाव दिया है।
रविवार को फिरोजाबाद की हवा में घुलनशील तत्वों पीएम-2.5 और पीएम-10 की मात्रा में इजाफा होते दिखा। खास तौर हानिकारक धूल के कण (पीएम-2.5) की मात्रा का अनुपात 95.5 माइक्रो मिलीग्राम तक दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे अन्य हानिकारक तत्व पीएम-10 की मात्रा भी सामान्य से अधिक से अधिक होने के कारण एक्यूआई 103 माइक्रो मिलीग्राम आंका गया। वहीं तेज धूप और लू के कारण से हवा में बढ़ रहे धूल के कणों की रोकथाम को पीसीबी द्वारा नगर निगम फिरोजाबाद एवं नगर पालिका टूंडला निकाय प्रशासन को पत्र जारी किए हैं। सभी से शहरी एवं कच्चे इलाकों में नियमित पानी का छिड़काव कराने की सलाह दी है। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राजेंद्र प्रसाद के मुताबिक लू और तेज धूप के कारण हवा में घुल रहे हैं। पानी का छिड़काव होने की स्थिति में हवा की गुणवत्ता में सुधार होने की गुंजाइश है।