फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The air quality also deteriorated amid thaw and chill

गलन और ठिठुरन के बीच हवा की गुणवत्ता भी हुई खराब

Wed, 19 Jan 2022 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
The air quality also deteriorated amid thaw and chill
फिरोजाबाद। लगातार पांचवे दिन भी सुहागनगरी में तेज ठंड व गलन का प्रकोप रहा। हवा का प्रवाह नहीं होने एवं धूप नहीं निकलने के कारण हवा की गुणवत्ता पर भी विपरीत असर दिखा। हवा में घुलनशील हानिकारक तत्वों पीएम-2.5 और कार्बनिक तत्वों की मात्रा बढ़ जाने के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब यानि 278 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बीते शनिवार से बिगड़े हुए मौसम का मिजाज पांचवे दिन भी बेहद खराब रहा। पांचवे दिन भी आसमान में कोहरा छाया रहा। वहीं धूप नहीं निकलने व हवा का प्रवाह नहीं होने के कारण हवा में घुलनशील अति सुक्ष्म धूल के कण पीएम-2.5 और कार्बनिक तत्व सुहागनगरी के आसमान में धुंध के रूप में जमा दिखाई दिये। इसका सीधा असर हवा की गुणवत्ता पर पड़ा। लगभग एक सप्ताह पूर्व हवा की गुुुणवत्ता में हुआ सुधार शनिवार को दोबारा से पुराने ढर्रे पर पहुंच गया। नगला भाऊ स्थिति केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक वायु गुणवत्ता का सूचकांक 278 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन

-----
बुधवार को सुहागनगरी की हवा में घुलनशील हानिकारक तत्व-
पीएम-2.5 की मात्रा----- 345 माइक्रो मिलीग्राम
कार्बनिक तत्वों की मात्रा---- 67 मिली ग्राम
----
सांस लेने योग्य हवा की गुणवत्ता की सामान्य स्थिति-
-पीएम-2.5----- 110-150 माइक्रो मिलीग्राम से ज्यादा नहीं होनी चाहिए
-पीएम-10------ 70-100 माइक्रो मिलीग्राम होनी चाहिए
-कार्बनिक तत्वों की मात्रा----- 25-51 होनी चाहिए
----------
हवा का प्रवाह नहीं होने व धूप नहीं निकलने के कारण धूल व कार्बनिक तत्व हवा में एक जगह पर एकत्रित हो जाते हैं। एक-दो दिन में धूप खिलने अथवा हवा का प्रवाह तेज होने के उपरांत ही मौसम साफ व हवा की गुुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मनोज कुमार चौरसिया, क्षेत्रीय अधिकारी, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed