फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The administration gave checks for assistance to the victim's family.

Firozabad News: पीड़ित परिवार को प्रशासन ने दिए सहायता राशि के चेक

Fri, 05 Jul 2024 01:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 05 Jul 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
The administration gave checks for assistance to the victim's family.
सिरसागंज। हाथरस के सिकंदराऊ में साकार विश्वहरि के सत्संग कार्यक्रम में हुई भगदड़ में सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर की रामा देवी का भीड़ में दबकर निधन हो गया था। बृहस्पतिवार को तहसील प्रशासन के द्वारा पीडि़त परिवार को सहायता राशि की चेक प्रदान की गई। बृहस्पतिवार को तहसील सिरसागंज के एसडीएम आदेश सिंह सागर, तहसीदार अजय कुमार, नायब तहसीलदार ब्रजराज सिंह, ब्लाॅक प्रमुख अरांव कमलेश राजपूत, डाॅ. गुरुदत्त सिंह, जिला पंचायत देवेंद्र, लेखपाल देवेंद्र परमार आदि ग्राम शेखूपुर पहुंचे। जहां उन्होंने मृतका आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रामादेवी के पुत्र महेश कुमार और नरेश कुमार को एक-एक लाख की सहायता राशि के दो चेक प्रदान किए। वहीं सिरसागंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती सावनश्री पत्नी मुकुट सिंह निवासी गांव मौलापुर को 50 हजार की सहायता राशि का चेक दिया। एसडीएम आदेश सिंह सागर ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के अनुसार तत्काल ही सहायता राशि पीड़ित तक पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed